फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If no action is taken in the Bamauri assault case, the workers themselves will vacate the housing.

Nainital News: बमौरी मारपीट मामले में नहीं हुई कार्रवाई तो खुद श्रमिक आवास कराएंगे खाली

Tue, 22 Sep 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 22 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
If no action is taken in the Bamauri assault case, the workers themselves will vacate the housing.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

मुखानी के घोड़ाखाल गली, लेन नंबर-1 शक्तिनगर में शनिवार देर रात हुई मारपीट और पथराव के मामले में स्थानीय लोगों ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन पर सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई के साथ ही क्षेत्र में श्रमिक आवास खाली कराने की बात की।

शक्तिनगर में शनिवार रात मजदूरों के दो पक्षों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया एक युवक ने श्रमिक युवती के सिर पर ईंट मार दी। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि आये दिन इस तरह के झगड़े हो रहे हैं। इससे क्षेत्र की महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में डर का माहौल है। सोमवार को सभी एकत्र होकर एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इससे पहले उन्होंने मेयर गजराज बिष्ट को भी पत्र सौंपा। कहा कि पूरी कॉलोनी में मजदूरों के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने जिन तीन मकान मालिकों के नाम सौंपे हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है। मुखानी पुलिस को सभी आवासों में रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। -मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed