फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A man was tortured after accused of theft in village of Karnal in Haryana 

करनाल में बर्बरता: किसान पर लगाया चोरी का आरोप, पानी में डालकर दी यातनाएं, पेड़ पर उल्टा लटकाकर पीटा

Sat, 19 Jun 2021 03:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Jun 2021 03:35 PM IST
सार

पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया कि दो लोगों ने इकबाल पर चोरी का आरोप लगा मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने इकबाल को कई बार पानी में डाल कर यातनाएं दी।
 

विज्ञापन
A man was tortured after accused of theft in village of Karnal in Haryana 
पेड़ से उल्टा लटकाया हुआ किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के घरौंडा में गांव गढ़ी भरल के खेतों में एक किसान के साथ मारपीट कर उसे पेड़ पर उल्टा लटकाकर यातनाएं देने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसान को पेड़ से उतार कर उसे मूर्छित अवस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया। बाद में उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़ित इकबाल राणा के परिजनों ने बताया कि इकबाल माजरा निवासी नवाब के खेतों के काम करता है। शुक्रवार सुबह नवाब व उसका एक साथी बाइक पर इकबाल के घर आए और उसे अपने साथ खेत में ले गए। वहां दोनों ने इकबाल पर चोरी का आरोप लगा मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने इकबाल को कई बार पानी में डाल कर यातनाएं दी। इसके बाद दोनों पांव बांध कर उल्टा पेड़ पर लटका दिया और कई घंटे तक मारपीट करते रहे। 
विज्ञापन

 

काफी समय बाद इकबाल के परिजन उसे ढूंढने नवाब के खेत में पहुंचे तो इकबाल पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान इकबाल को मूर्छित अवस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

गढ़ी भरल के खेतों में एक किसान को कुछ व्यक्तियों द्वारा पेड़ से उल्टा लटकाकर मारपीट करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर युवक को पेड़ से उतार कर इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवा कार्रवाई शुरू कर दी है। -मोहन लाल, थाना प्रभारी घरौंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed