{"_id":"5b3fbd0d4f1c1b82698b496d","slug":"91530903821-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर जाटान में भूमि विवाद : दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चलाई गोलियां, महिला समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रायपुर जाटान में भूमि विवाद : दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चलाई गोलियां, महिला समेत चार घायल
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा। रायपुर जाटान में भूमि विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां बरसा दीं। एक महिला सहित चार व्यक्तियों को गोली लगी है। लहूलुहान अवस्था में तीन व्यक्तियों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। गांव में गोली चलने की इस घटना के बाद दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी।
शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे दलबीर, उसकी पत्नी संतोष, भतीजे प्रवीण व भूपेंद्र अपने खेतों में काम कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के पवन और उसके पिता हवा सिंह से कहासुनी हो गई जो झगड़े में बदल गई। इतने में पवन ने गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में दलबीर उसकी पत्नी संतोष, दोनों भतीजे प्रवीण व भूपेंद्र को गोलियां लगीं। गोलियों की आवाज सुनकर आस पास के खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में किसान घटनास्थल की ओर दौड़े और किसी तरह से भूपेंद्र, दलबीर व संतोष को करनाल ट्रॉमा सेंटर भेजा और प्रवीण को घरौंडा सीएचसी में भेजा गया। दूसरे पक्ष दो व्यक्ति पवन व उसके पिता हवा सिंह को चोटें आई, जिन्हें इलाज के लिए घरौंडा सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंचीं और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पांच जिंदा कारतूस बरामद
देर शाम को हुई इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच जिंदा कारतूस व कुछ खोल बरामद किए। पुलिस के मुताबिक जमीन को लेकर दोनों पक्षों का काफी पुराना विवाद चलता आ रहा हैं। इसको लेकर ही शुक्रवार की शाम दोनों पक्षों में विवाद हुआ। दोनों तरफ से एक महिला सहित छह व्यक्ति घायल होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
गंभीर हालत में करनाल रेफर
घरौंडा सरकारी अस्पताल में तैनात डॉ. निखिल बंसल के मुताबिक देर शाम को रायपुर जाटान गांव से झगड़े के मामले में तीन व्यक्तियों को घरौंडा अस्पताल में लाया गया था। इनमें से एक व्यक्ति प्रवीण की छाती में गोली लगी थी। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे करनाल रेफर कर दिया गया है। जबकि हवा सिंह व पवन को चोटें आई थीं। उन्हें भी प्राथमिक उपचार के बाद करनाल रेफर कर दिया गया है। प्रवीण की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि देर शाम को रायपुर जाटान गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में फायरिंग होने की सूचना मिली थी। मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।