फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बोर्ड के पांचों अधिकारियों पर अवैध वसूली का केस दर्ज

बोर्ड के पांचों अधिकारियों पर अवैध वसूली का केस दर्ज

Wed, 31 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड के पांचों अधिकारियों पर अवैध वसूली का केस दर्ज
मार्केटिंग बोर्ड के पांचों अधिकारियों पर अवैध वसूली का केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
राइस मिलर्स से मिल के फिजिकल वेरिफिकेशन के नाम पर 20 लाख रुपये की अवैध वसूली करने को लेकर दबाव बनाने के मामले में बोर्ड के मुख्य प्रशासक मनदीप सिंह बराड़ के आदेश के बाद सिटी थाना पुलिस ने पांचों आरोपी अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ अवैध वसूली का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। उधर, केस दर्ज होने के बाद से आरोपी भूमिगत हो गए हैं और बचाव के लिए भागदौड़ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राइस मिलर्स से अवैध वसूली करने की एक ऑडियो चावल व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपी थी और एक लिखित में शिकायत भी दी थी। राइस मिलर्स ने बताया था कि फिजिकल वेरिफिकेशन के नाम पर मंडी सुपरवाइजर अरविंद सिंह मिलर्स राजेंद्र से 20 लाख रुपये की वसूली की बात कर रहा है। शिकायत के बाद मामले की जांच जोनल एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. सुशील मलिक को सौंपी थी। इसी बीच सोमवार को खुद मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक मनदीप सिंह बराड़ कर्ण लेक पर पहुंचे थे और व्यापारियों से बात की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य प्रशासक ने तुरंत प्रभाव से डीएमओ सुनील शर्मा, डीएमईओ सौरभ सिंह, मंडी सचिव आशा रानी, मंडी सुपरवाइजर अरविंद सिंह, ऑक्शन रिकॉर्डर सतबीर सिंह आदि को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था और एसपी को इन सभी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिये थे। मामले में मिलर्स राजेंद्र की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली के लिए दबाव बनाने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस बारे में सिटी थाना प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।

कार्रवाई पर ओएसडी का जताया आभार
करनाल। राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रिश्वत के मामले में उनका सहयोग करने पर ओएसडी अमरेंद्र सिंह के कार्यालय में पहुंचकर आभार प्रकट किया। ओएसडी ने सभी राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिलाया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं, किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। मंगलवार को मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी अध्यक्ष विनोद गोयल के नेतृत्व में ओएसडी अमरेंद्र सिंह से मिलने उनके करनाल स्थित कार्यालय में पहुंचकर मार्केट कमेटी के अधिकारियों और कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी और उन्होंने न्याय दिलाने में सहयोग करने के लिए ओएसडी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर ओएसडी कार्यालय इंचार्ज कुलदीप शर्मा और मिलर्स एसोसिएशन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed