{"_id":"5bbba62f867a552812415f49","slug":"81539024431-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौवंश से भरे ट्राले को गौरक्षों ने पकड़ा, लोगों ने तस्करों की करी जमकर पिटाई, पुलिस के किया हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौवंश से भरे ट्राले को गौरक्षों ने पकड़ा, लोगों ने तस्करों की करी जमकर पिटाई, पुलिस के किया हवाले
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गोरक्षकों ने करनाल के नेशनल हाईवे पर मालवा मोटर के बाहर गोवंश से भरा एक ट्राला पकड़ा है। इस ट्रॉले में 19 से 20 बैल ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। गोवंश से भरा ये ट्राला पंजाब के मोगा से लाया जा रहा था। इस ट्राले को पंजाब से हरियाणा की सीमा में दाखिल कराने में एक अज्ञात शख्स ने मदद की।
गोरक्षकों को उनके किसी साथी ने सूचना दी कि बैलों से भरा ट्राला राजपुरा से निकला है। तो इसके बाद इन लोगों ने कर्ण लेक और फिर नमस्ते चौक पर अपनी टीम के सदस्यों के नाके लगा दिए। आरोप है कि कर्ण लेक के पास ट्रक से एक आरोपी भाग निकला, जबकि यूपी के संबल में रहने वाला साजिद और मेरठ में रहने वाला भोला तेज रफ्तार से ट्रक को दौड़ाते हुए नमस्ते चौक पर पहुंचे। यहां इस ट्रक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका। इसके बाद दो-तीन किलोमीटर आगे मालवा मोटर के पास इस ट्रक को रोक कर तलाशी ली गई तो ट्रक में 19 से 20 बैल मिले। हालांकि ट्रक के पिछले हिस्से में ताला लगा था जब चेक किया तो ट्रक में गोवंश थे। गोरक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा और वहां जमा लोगों ने पहले तो गोतस्करों की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।