{"_id":"5ab00a894f1c1bc1758b664e","slug":"81521486473-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सायरन बजाते हुए आए वरना गाड़ी में आए बदमाश ड्राइवरों व हेल्पर को बंधक बना लूटा ट्रक, जीपीआरएस की मदद से पटियाला में किया बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सायरन बजाते हुए आए वरना गाड़ी में आए बदमाश ड्राइवरों व हेल्पर को बंधक बना लूटा ट्रक, जीपीआरएस की मदद से पटियाला में किया बरामद
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सायरन बजाते हुए आए वरना गाड़ी में आए बदमाश ड्राइवरों व हेल्पर को बंधक बना लूटा ट्रक,
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जीटी रोड पर रविवार रात को बलड़ी बाइपास के समीप सायरन बजाते हुए वरना गाड़ी में आए बदमाशों ने हेल्पर सहित दो ट्रक ड्राइवरों का बंधक बनाया लिया और उनका ट्रक लेकर फरार हो गए। कुछ समय बार उन बदमाशों ने बंधक बनाएं ड्राइवर व क्लीनर को इंद्री के समीप वरना गाड़ी से बाहर फेंक दिया और उनसे मोबाइल व दस हजार रुपये छीन लिए। पीड़ीतों ने किसी अन्य ट्रक ड्राइवर से मोबाइल लेकर यह सारी घटना पुलिस को बताई। पुलिस ने सूचना मिलते ही चारों तरफ नाकाबंदी कर दी और ट्रक को पटियाला से बरामद कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।ट्रक चालक मोहम्मद शाहादाब वासी ललयाना जिला मेरठ (यूपी) ने बताया कि वह मेरठ से यमुनानगर जा रहे थे। उसके साथ दूसरा ड्राइवर शौयब वासी आरीफ हापुड़ व हेल्पर जाने आलम के साथ रविवार करीब 4 बजे मेरठ से यमुनानगर के लिए चले थे। रात 8:30 बजे जैसे ही करनाल बलड़ी बाइपास पर पहुंचे, तो सायरन बजाती हुई एक वरना गाड़ी आई और उन्होंने उनका ट्रक रूकवा लिया। गाड़ी से चार युवक उतरे और उन्होंने तीनों को गाड़ी में बैठा लिया और अन्य युवक ट्रक को अंबाला की ओर ले गए। इसके बाद उन बदमाशों ने उन्हें इंद्री के समीप खेतों में उनसे मोबाइल व दस हजार रुपए लेकर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
ट्रक में लगा था जीपीएस सिस्टम
ट्रक मालिक ऋषि ने बताया कि ट्रक चालक शाहादाब शाम को ट्रक लकर यमुनानगर के लिए निकले थे और करनाल बलड़ी बाइपास पर उनके साथ लूट हो गई। उनके ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था। जोकि लोकेशन बताने का काम करता था। जीपीएस के कारण उनका ट्रक पटियाला से बरामद हो गया है।
ड्राइवरों व हेल्पर को बंधक बनाकर ट्रक लूटने के मामले में तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई और ट्रक को पटियाला से बरामद कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-मोहन लाल, थाना प्रभारी, सिविल लाइन करनाल।