{"_id":"5c5f2322bdec22083320439e","slug":"71549738786-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में हवाई फायर किया तो पुलिस ने किया दो व्यक्तियों को गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में हवाई फायर किया तो पुलिस ने किया दो व्यक्तियों को गिरफ्तार
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। नीलोखेड़ी में बारात में हवाई फायर करते हुए दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बुटाना थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि शाम को उन्हें सूचना मिली की नीलोखेड़ी स्थित पंजाबी धर्मशाला में बारात आई हुई है। इस बारात में दो व्यक्ति भीड़ में हवाई फायर कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां देखा कि दो व्यक्तियों के हाथों में दो बंदूकें थीं और उन्होंने दोबारा से हवाई फायर किया। इस दौरान पुलिस ने दोनों व्यक्तियों पकड़ लिया। इनमें एक व्यक्ति का नाम गुरमेल सिहं वासी सरीफगढ़ थाना शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र है, जिसके हाथ से 315 बोर बंदूक मिली व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राजविंद्र सिहं वासी स्टेशन एरिया नीलोखेड़ी थाना बुटाना बतलाया, जिसके हाथ मे 12 बोर दो नाली बंदूक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।