{"_id":"5bdb4f81bdec226974557a33","slug":"71541099393-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जा रहा था परिवार, कार में लग गई अचानक आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली जा रहा था परिवार, कार में लग गई अचानक आग
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जीटी रोड पर कर्ण लेक के समीप ओवरब्रिज पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। उस दौरान कार में दो महिलाओं सहित तीन लोग सवार थे। तीनों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आस-पास के लोग उन्हें सेफ जगह पर ले गए।
कार चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार ओएसिस पर्यटन के निकट पहुंची तो गाड़ी के इंजन में अचानक आग लग गई। कार की गति तेज होने के कारण आग की लपटें इंजन से निकलनी शुरू हो गईं। जब कार ओवरब्रिज पर पहुंची तो चालक ने बड़ी मुश्किल से कार के ब्रेक लगाएं। कार में सवार दो महिलाओं समेत तीनों ने कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार धूं-धूं कर जलने लगी। कार में कहीं विस्फोट न हो जाएं। इसलिए वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आस-पास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस जांच करने में जुटी है।