फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नगर निगम कर्मी के घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, घर की कई सदस्य घायल

नगर निगम कर्मी के घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, घर की कई सदस्य घायल

Sat, 30 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम कर्मी के घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, घर की कई सदस्य घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम में कार्यरत एक कर्मी पर कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले से कर्मी के मां-बाप भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके बाद पीड़ित सुरेंद्र शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई।

एसपी के निर्देश पर सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने आरोपी बबली सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। जल्दी ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे। घायल सुरेंद्र ने बताया कि आरोपी बबली सब्जीमंडी के पास अवैध वसूली का कार्य करता है। पुलिस में उसकी शिकायत पहले से ही दी हुई है। आरोपी बबली लोगों को धमका कर शपथ पत्र लेना चाहता था, ताकि ऊपर लगे आरोप झूठे साबित हों जाए। सुरेन्द्र ने बताया कि वह उस पर दबाव बना रहा था कि वह शपथ पत्र में यह लिख दे कि वह यह कार्य नहीं करता। सुबह जब वह घर पर था तो बबली कई लोगों को लेकर घर आ गया। घर आते ही उसने परिजनों पर जानलेवा हमला बोल दिया। सुरेंद्र की पत्नी ममता ने बताया कि जब हमला हुआ तो वह घर में सो रही थी। बबली और उसके साथी उसके पति तथा परिजनों पर ईंटों और डंडों से हमला कर रहें थे। उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। वह उस पर भी दो बार हमला बोल चुका है। महिला ने बताया कि पूरा परिवार डरा हुआ है। उसके पति की जान को खतरा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर बबली और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी है। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed