फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पत्नी को मारकर पोस्टमास्टर ने खुद लगाया फंदा

पत्नी को मारकर पोस्टमास्टर ने खुद लगाया फंदा

Sun, 12 May 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को मारकर पोस्टमास्टर ने खुद लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शहर के पाश इलाके सेक्टर-14 न्यू अशोक नगर गुरुद्वारे के समीप मकान नंबर 2001 निवासी रिटायर्ड पोस्ट मास्टर पाला राम ने तेजधार हथियार से पहले अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर दी और फिर कमरे में फंदा लगाकर खुद भी जान दे दी। पोस्टमास्टर ने आत्महत्या से पहले दो पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही ये भी लिखा है वह अपनी पत्नी को मार रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी सुसाइड नोट की जांच की जा रही है कि नोट में लिखाई किसकी है।
मृतक पाला राम (62) के दामाद ईशम सिंह ने बताया कि उसके ससुर पाला राम के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। अक्तूबर, 2009 में उसकी सास राजबाला की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके ससुर ने वर्ष 2010 सिंदरो उर्फ रूपेंद्र (45) नामक महिला से शादी कर ली। महिला रूपेंद्र के आने पर उनका आना जाना कम हो गया था। आरोप है कि महिला रूपेंद्र उसके ससुर के साथ झगड़ा और मारपीट भी करती थी। महिला से तंग आकर एक बार उसका ससुर किराए के मकान में भी रहा। वर्ष 2018 में उसका ससुर सेक्टर-8 डाकघर से सब डाकमास्टर के पद से रिटायर्ड हुए थे। उन्हें रिटायरमेंट पर पैसे मिले थे। आरोप है कि महिला पाला राम के पैसे और मकान अपने कब्जे में लेना चाह रही थी, इसी के चलते विवाद बढ़ता चला गया। शनिवार दोपहर बाद पड़ोसियों ने बताया कि पाला राम के घर से बदबू आ रही है। इस पर घर का दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो दोनों के शव पड़े हुए थे। पुलिस ने बताया कि पांच दिन पहले की वारदात है।
विज्ञापन


महिला पर था अपने पति की हत्या का आरोप
ईशम सिंह ने बताया कि उसकी सास के मरने पर उसके ससुर को सिंदरो उर्फ रूपेंद्र नाम की महिला मिली। इस महिला पर अपने की पति की हत्या का आरोप था और यह आरोप उसके ही बेटों ने लगाया हुआ था। इस मामले में यह महिला जेल में भी गई थी। उसके ससुर ने इस महिला की मदद की और जमानत पर बाहर आ गई। इसके बाद 2010 में इसके साथ शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के मकान के पीछे की रहता है बेटा, 7 साल से नहीं थी पिता के साथ बोलचाल
मृतक पाला राम के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। पाला राम का बेटा नरेश उनके घर के पीछे ही अपने परिवार के साथ रहता है। उसके और उसके पिता के घर के बीच में एक दीवार है, लेकिन बेटे नरेश का कहना है कि पिछले साल सालों से उसका पिता और उनकी पत्नी के साथ कोई संबंध नहीं है और ना ही कोई बोलचाल है।

सुसाइड नोट और हथियार बारामद
बंद मकान में पत्नी का शव बेड पर पड़ा हुआ था। इसकी तेज हथियार से हत्या की हुई थी और कमरे में पंखे से ही पति का शव लटका हुआ था। कमरे का भी लॉक लगा हुआ था, जिसे पुलिस ने तोड़ा। इतना ही नहीं मकान के मेन गेट पर भी ताला लगा हुआ था। पुलिस ने शव के समीप से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। साथ ही नोट की कापियां भी मिली हैं।



सेक्टर-14 के समीप न्यू अशोक नगर में बंद मकान से बदबू आने की सूचना मिली थी, मौके पर जाकर पुलिस ने जांच की तो मकान में दो शव पड़े थे। इसमें पत्नी का शव कमरे में पड़ा था और पति पंखे से लटका हुआ था। ये दोनों शव कई दिन पुराने हैं और एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट और प्रारंभिक जांच में ये सामने आया है कि पाला राम ने ही महिला की हत्या की है और बाद में सुसाइड किया है। एफएसएल टीम जांच कर रही है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
-सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed