फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की कटी गर्दन, एक किलोमीटर दूर गर्दन को उठा ले गए कुते।

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की कटी गर्दन, एक किलोमीटर दूर गर्दन को उठा ले गए कुते।

Fri, 02 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की कटी गर्दन, एक किलोमीटर दूर गर्दन को उठा ले गए कुते।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तरावड़ी (करनाल)। गांव शामगढ़ में रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का धड़ मिला, जिसकी गर्दन गायब थी। इसकी सूचना लोगों ने जीआरपी को दी। कुछ समय बाद लाइन के दूसरी ओर चौपड़ी गांव में एक व्यक्ति की गर्दन मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी भी सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी।

तरावड़ी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पहली नजर में पुलिस को भी यह लगा कि किसी ने व्यक्ति की गर्दन काटकर हत्या कर दी। इस लिए पुलिस ने एफएसएल की टीम मौके पर बुलाई टीम ने साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद पुलिस का कहना है कि यह गर्दन उसी व्यक्ति की है जिसका धड़ रेलवे ट्रैक पर मिला है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है और न ही मृतक की शिनाख्त हो गई है। पुलिस का कहना मानना है कि कुत्ते रेलवे लाइन से इस गर्दन को उठाकर सड़क पर ले आए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया है। पुलिस जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली थी। वह मौके पर पहुंचे थे। शव की अभी पहचान नहीं हो पाई हैं। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है और उसकी गर्दन को कुत्ते उठाकर थोड़ी दूर ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed