फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अपनी ही कार में मृत मिला हैड कांस्टेबल

अपनी ही कार में मृत मिला हैड कांस्टेबल

Mon, 02 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अपनी ही कार में मृत मिला हैड कांस्टेबल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-4 के समीप मधुबन पुलिस अकादमी में डॉग स्क्वायड टीम में कार्यरत हैड कांस्टेबल की अपनी ही कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते हुई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। हैड कांस्टेबल का शव कार में मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मंच गया। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया और टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस का मानना है कि हैड कांस्टेबल की मौत कार में दम घुटने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

गांव बुढ़नपुर आबाद निवासी मृतक के भाई ईश्वर सिंह ने बताया कि उसका भाई सुखबीर (45) वर्ष 2004 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुआ था। वह मधुबन पुलिस में डॉग स्क्वायड में टीम में हैड कांस्टेबल के रूप में कार्यरत था। पिछले कई वर्षों से कर्ण विहार स्थित गली नं 8 में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। शनिवार शाम को सुखबीर का शव हाईवे पर सेक्टर-4 के नजदीक हैरिटेज गार्डन के पास उसी की कार में पड़ा हुआ मिला। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम बोर्ड द्वारा कराया गया है। फिलहाल 174 की कार्रवाई कर दी है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed