फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बीडीपीओ ने गौचरान भूमि से नहीं हटवाया कब्जा, ग्रामीणों ने बीडीपीओ के खिलाफ की नारेबाजी

बीडीपीओ ने गौचरान भूमि से नहीं हटवाया कब्जा, ग्रामीणों ने बीडीपीओ के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 31 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
बीडीपीओ ने गौचरान भूमि से नहीं हटवाया कब्जा, ग्रामीणों ने बीडीपीओ के खिलाफ की नारेबाजी
बीडीपीओ ने गोचारन भूमि से नहीं हटवाया कब्जा, ग्रामीणों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री।
गांव गढ़पुर टापू के सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह करीब डेढ़ सौ एकड़ भूमि पर प्रशासन द्वारा कब्जा न दिलाए जाने पर बीडीपीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। जबकि जिला उपायुक्त ने कब्जा छुड़वाने के लिए 30 जनवरी का दिन निर्धारित किया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला उपायुक्त ने आदेश देते हुए कहा था कि इस भूमि को कब्जा मुक्त करवाया जाएगा। इसके बाद भी बीडीपीओ ने पुलिस फोर्स न मिलने का बहाना बनाकर ग्रामीणों को गुमराह किया। ग्रामीण रिजवान, नौशाद, अख्तर, फुरकान, हसन, अकबरी, वासिद, इकरान, जयतुन, बेगम, नसीमा, रासीदा, नुरमोह मद, यूसुफ, मोहम्मद इकरान आदि ने बताया कि उनकी पंचायत की करीब डेढ़ सौ एकड़ भूमि गोचारन की हैं, जिस पर गढ़ बीरबल गांव के कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया हुआ है। इस भूमि को कब्जा मुक्त करवाने के लिए जिला उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने 30 जनवरी का समय दिया था, बीडीपीओ राजकुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया था, लेकिन बीडीपीओ ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने बीडीपीओ और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर प्रशासन इस मामले को लेकर जल्द जल्द कोई कार्रवाई नहीं करेगा तो मजबूरन उन्हें आंदोलन और सड़क जाम करने पर मजबूर होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


फोर्स न मिलने के कारण मंगलवार को कब्जा नहीं छुड़ाया जा सकता, आगामी समय तय करके गो चारन भूमि को कब्जा मुुक्त किया जाएगा। सोमवार को दिनभर वह व्यस्त रहे। इसके अलावा चार जगह और उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

-राजकुमार, बीडीपीओ, इंद्री
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed