{"_id":"5c5f2333bdec22737361bf18","slug":"51549738803-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर की फैक्टरी में एक कमरे में सो रहे मजदूरों पर गिरा लैंटर, एक की मौत पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टायर की फैक्टरी में एक कमरे में सो रहे मजदूरों पर गिरा लैंटर, एक की मौत पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव खेड़ीमान सिंह में टायर की फैक्टरी में बने एक कमरे में सो रहे मजदूरों के ऊपर लेंटर गिर गया। जिस कारण एक मजदूर की मौत हो गई, तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो मजदूर चोटिल हुए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर काम करने के बाद फैक्टरी में स्थित एक कमरे में खाना खा कर सो गए थे। अचानक देर रात लेंटर नीचे आ गिरा और मजदूर लेंटर के मलबे के नीचे दब गए। फैक्ट्री में मौजूद चौकीदार ने इस हादसे की सूचना फैक्टरी संचालक को दी। फैक्टरी के मालिक तुरंत मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस भी पहुंच गई। प्रशासन और लोगों की मदद से तुरंत मलबे को हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय कमरे में 6 मजदूर सो रहे थे। इस हादसे में यूपी के रामपूर के रहने वाले तथा तीन बच्चों के पिता जयप्रकाश की मौत हो गई। इसे अलावा सहारनपुर के रहने वाले रवि कुमार, मुकेश कुमार तथा सतीश कुमार को गंभीर चोटे आईं हैं। वहीं, रवि और सुनिल चोटिल हुए हैं। एंबुलेंस की मदद से सभी घायल मजदूरों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।