फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अमेरिका में बैठे संधीर के पूर्व सरपंच ने सुपारी से कराई भाजपा नेता की हत्या

अमेरिका में बैठे संधीर के पूर्व सरपंच ने सुपारी से कराई भाजपा नेता की हत्या

Thu, 25 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका में बैठे संधीर के पूर्व सरपंच ने सुपारी से कराई भाजपा नेता की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नीलोखेड़ी भाजपा मंडल के अध्यक्ष तेजेंद्र बग्गा की हत्या मामले में पुलिस का दावा है कि हत्या का षड्यंत्र अमेरिका में गए हुए गांव संधीर के पूर्व सरपंच राज सिंह ने रचा। साथ ही चार लाख रुपये की सुपारी में भाजपा नेता की हत्या की डील हुई थी। इसके अलावा, एक युवक को अमेरिका में सैटल कराने का वादा किया था। पुलिस ने इस मामले में असंध निवासी एक आरोपी नरेश को अवैध रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दूसरे आरोपी अंकित निवासी कुड़लन की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि इन दोनों युवकों ने ही रेकी के बग्गा को गोली मारी थी।
बता दें कि 22 अक्तूबर को ज्वैलर्स और भाजपा नेता तेजेंद्र बग्गा स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान, नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने बग्गा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी अनुराधा की शिकायत पर गांव संधीर के पूर्व सरपंच राज सिंह, उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया था। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि इस मामले में सीआईए वन के इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने आरोपी नरेश निवासी असंध को चिड़ाव मोड़ से काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक गाड़ी और अवैध रिवाल्वर भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी नरेश से पता चला कि हत्या की साजिश पूर्व सरपंच राज सिंह ने अमेरिका में बैठे-बैठे ही रची थी और उनको इस काम के बदले चार लाख रुपये मिलने थे, साथ ही विदेश में सैटल कराने का वादा भी किया था। इस पर नरेश और कुड़लन निवासी अंकित ने रेकी करके वारदात को अंजाम दिया। एसपी भौरिया ने बताया कि पिछले काफी समय से राज सिंह और बग्गा का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर पैसे लेने का दावा कर रहे थे। पिछले दिनों धमकी देने पर बग्गा ने राज सिंह के खिलाफ थाने में शिकायत भी दी थी।
विज्ञापन


जेल में हुई थी नरेश से पहचान
एसपी ने बताया कि वर्ष 2016 में पूर्व सरपंच राज हत्या के प्रयास के मामले में करनाल जेल में बंद था। इसी दौरान नरेश भी जेल में था। इसी दौरान दोनों ही जान पहचान हुई थी। इसी मामले में राज वर्ष 2018 से अदालत से भगोड़ा करार दिया जा चुका है। एसपी ने दावा कि राज सिंह गैर कानूनी तरीके से अमेरिका में पहुंच गया और अभी वहीं पर रह रहा है। एसपी ने बताया कि नरेश और अंकित का रिकार्ड भी क्रिमिनल है। इनके खिलाफ स्नेचिंग समेत डकैती के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन से कर रहे थे रेकी
एसपी ने दावा किया कि दोनों ही युवक पिछले 15 दिन से तेजेंद्र बग्गा की रेकी कर रहे थे। वारदात से तीन दिन पहले भी दोनों ही युवकों ने रेकी थी और सुनसान स्थान को चिह्नित किया था। वारदात वाले दिन दोनों बदमाश शाम को ही वहां पर जम गए थे और बग्गा के अकेले होने का इंतजार करते रहे। जैसे ही बग्गा स्कूटी से निकला तो बदमाशों ने उस पर गोली दाग दी।


गांव संधीर के पूर्व सरपंच राज सिंह और तेजेंद्र बग्गा के बीच काफी दिनों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पूर्व सरपंच ने सुपारी के दम पर दो युवकों से बग्गा की हत्या कराई है। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरी की पहचान कर ली गई है और उसे भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों को पूर्व सरपंच ने चार लाख रुपये देने तय किए थे, साथ ही विदेश में सैटल कराने का वादा भी किया था। हमारे पास सभी सबूत मिल गए हैं, अब मुख्य षड्यंत्रकारी पूर्व सरपंच को अमेरिका से यहां लाने को लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।-सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed