फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   47 thousand withdrawn with cheating from account

दंपति के खाते से उड़ाये 47 हजार रुपये

Fri, 04 Mar 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Fri, 04 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-13 वासी दंपति के खाते से 47 हजार रुपये उड़ाये जाने का मामला प्रकाश में आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फोन की कॉल डिटेल के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन के थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि सेक्टर-13 वासी किशोरी लाल के पास एक फोन आया। इसमें आरोपी ने उसका एटीएम बंद होने का डर दिखाकर उसके अकाउंट की जानकारी ली। इसके बाद आरोपी ने 30 हजार रुपये उड़ा लिए। इसका मैसेज पीड़ित के मोबाइल पर आया। पीड़ित ने तुरंत फोन किया तो आरोपी ने गलती से पैसे कट जाने की बात कही। यह पैसा दूसरे अकाउंट में डालने के लिए आरोपी ने पीड़ित से दूसरे अकाउंट की भी जानकारी ले ली। यह अकाउंट पीड़ित की पत्नी का था। पत्नी के अकाउंट की जानकारी देने के बाद आरोपी ने इसके खाते से भी 17 हजार रुपये उड़ा लिये। इसके बाद आरोपी का फोन नहीं मिल रहा है। पीड़ित किशोरी लाल ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में की। थाना प्रभारी प्रतीक कुमार का कहना है कि साइबर सैल के माध्यम से आरोपी का पता ढुंढ रहे हैं। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed