फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दिल्ली से क्लाइंट से मिलने आया साफ्ट इंजीनियर लापता, डेरे के पास मिली गाड़ी, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली से क्लाइंट से मिलने आया साफ्ट इंजीनियर लापता, डेरे के पास मिली गाड़ी, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 28 Mar 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से क्लाइंट से मिलने आया साफ्ट इंजीनियर लापता, डेरे के पास मिली गाड़ी, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। दिल्ली से एक क्लाइंट के पास आया सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनमोल चोपड़ा तीन दिन से लापता है। हालांकि, उसकी गाड़ी एक डेरे के पास मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बस स्टैंड से लेकर आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। हालांकि, अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

दिल्ली के वजीराबाद निवासी नरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि उसका बेटा अनमोल चोपड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह सोमवार को गाड़ी में सवार होकर करनाल में क्लाइंट से मिलने आया था। दोपहर को तीन बजे उसके बेटे का फोन आया था कि यहां उसे कुछ ठीक नहीं लग रहा है। क्लाइंट उसे खेतों में बने एक मकान के बीच में लेकर गए हैं। इस पर उन्होंने अपने बेटे को वापस आने के लिए कहा, लेकिन अचानक उसका फोन बंद हो गया। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। इस पर उसके एक दोस्त ने अनमोल की लोकेशन दी तो वह करनाल पहुंचे। बाद में पुलिस को इसकी शिकायत दी। जांच के दौरान पुलिस इंद्री सलारू रोड पर अनमोल की कार बरामद हुई। हालांकि अभी तक अनमोल के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस बारे में सीआईए वन के प्रभारी दीपेंद्र राणा का कहना है कि मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed