फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नपा की लापरवाही से बच्चों का भविष्य दांव पर, एक साल पहले सीएमओ कार्यालय से पहुंची जन्मप्रमाण पत्र की छह फाईल कर दी गायब

नपा की लापरवाही से बच्चों का भविष्य दांव पर, एक साल पहले सीएमओ कार्यालय से पहुंची जन्मप्रमाण पत्र की छह फाईल कर दी गायब

Tue, 15 Jan 2019 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
नपा की लापरवाही से बच्चों का भविष्य दांव पर, एक साल पहले सीएमओ कार्यालय से पहुंची जन्मप्रमाण पत्र की छह फाईल कर दी गायब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तरावड़ी (करनाल)। तरावड़ी नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही बच्चों के भविष्य पर तलवार लटकाने का काम कर रही है। नगरपालिका की तरफ से प्रत्येक बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। जन्म प्रमाण पत्र के बिना बच्चों के कामकाज नहीं हो पाते, लेकिन जब नगरपालिका प्रशासन ही बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने में असमर्थ और लापरवाह हो तो अवश्य ही बच्चों का भविष्य दाव पर लग जाएगा। बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने में नगरपालिका प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक साल पहले तरावड़ी के रहने वाले छह बच्चों के अभिभावकों ने अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगरपालिका प्रशासन के लिए आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबधित विभाग के कार्यालय और सीएमओ कार्यालय से पूरा कामकाज होने के बाद फाइल नगरपालिका तरावड़ी में पहुंची, लेकिन नगरपालिका तरावड़ी के कर्मचारियों ने छह बच्चों के जन्मप्रमाण पत्र देने वाली फाइल ही गुम कर रही। फाइल आने के बाद जन्मप्रमाण पत्र लेने के लिए बच्चों के अभिभावक करीब एक साल से नगरपालिका के चक्कर पर चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही होती। नगरपालिका के कर्मचारी जन्म प्रमाण पत्र के लिए संबंधित कार्यालय से प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगरपालिका तरावड़ी पहुंची बच्चों की फाइल आज तक नहीं ढूंढ पाए, जिसके लिए अभिभावकों में गहरा रोष व्याप्त है। अभिभावकों ने बताया कि फाइल डिस्पेंच नंबर- 5525, 3062, 5564, 5484, 5527, 5528 एक साल से नगरपालिका कार्यालय तरावड़ी से गायब है, जिसे एक साल तक भी कर्मचारी ढूंढ नही पाए। अधिकारी लगातार आश्वासन देकर वापस भेज देते हैं, लेकिन फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। अभिभावकों ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र न होने के कारण उनके बच्चों का भविष्य दाव पर लटका हुआ है। उनके आगे के कागज तक नही बन पा रहे हैं। इधर भाजपा कार्यकर्ता पवन मुंजाल व रविंद्र कुमार ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन इस मामले में पूरी तरह से लापरवाही बरत रहा है। वह खुद इस मामले को लेकर नगरपालिका में गए थे, लेकिन उन्हें किसी ने जानकारी देना उचित नही समझा। उन्होंने मांग की है कि ऐेसे लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ बच्चों की गुम हुई फाइल जल्दी ही ढुंढवाई जानी चाहिए।


यह मामला मेरे संज्ञान में नही है। यह विभाग आज्ञराम देखते हैं। जिसकी भी फाइल गुम हुई है, उसे मेरे पास भेज दो। वह पूरी जानकारी लेने के बाद मामले की जांच करेंगे। जिसकी भी फाइल गुम हुई है, जल्दी ही ढूंढवा दी जाएगी।-पवित्र गुलिया, सचिव नगरपालिका तरावड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed