{"_id":"5cb4e5c3bdec221450546db9","slug":"31555359171-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन पुलिस ने पकड़ा बस चालक को, आज करेंगे कोर्ट में पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांचवें दिन पुलिस ने पकड़ा बस चालक को, आज करेंगे कोर्ट में पेश
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
करनाल। आईटीआई चौक पर सड़क हादसे में छात्र निकित की मौत के मामले में पांचवें दिन सिविल लाइन थाना पुलिस ने हरियाणा रोडवेज बस चालक गांव उगाला निवासी लाल चंद को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को इस आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय ने बताया कि बस चालक को पकड़ने के लिए सेक्टर-9 चौकी प्रभारी श्यामसुंदर की अध्यक्षता में टीम बनाई गई थी। टीम ने पहले बस चालक के बारे में सूचना परिवहन विभाग को दी। विभाग ने बस चालक लाल चंद को निलंबित कर दिया। इसके बाद टीम ने बस चालक की तलाश शुरू कर दी। गुप्त सूचना के आधार पर नए बस स्टैंड से आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।