फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   स्कूली समय की रंजिश के चलते दो कार सवारों में चली गोलियां, तीन घायल

स्कूली समय की रंजिश के चलते दो कार सवारों में चली गोलियां, तीन घायल

Mon, 07 Jan 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
स्कूली समय की रंजिश के चलते दो कार सवारों में चली गोलियां, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। स्कूली समय की रंजिश के चलते मॉडल टाउन स्थित सैनी कॉलोनी में दो कार सवारों के बीच गोलियां चलीं। इस दौरान कॉलोनी में हड़कंप मच गया और तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दूसरी ओर सरकारी अस्पताल में भी पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की ताकि दोबारा हमला न हो जाए। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें सौकड़ा निवासी गुरजंट ऑस्ट्रेलिया में जॉब करता है। कई साल पहले स्कूली टाइम में उसका नीलोखेड़ी निवासी हरमन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस रंजिश के चलते हरमन ने दूसरी बार गुरजंट पर जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा है कि गुरजंट (आस्ट्रेलिया) अपने दोस्त गुरजंट के साथ नई स्कॉर्पियो गाड़ी में शादी के कपड़े खरीदने के लिए आया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष का हरमन भी गाड़ी में अपने अन्य करीब पांच दोस्तों के साथ गुरजंट की रेकी कर रहा था। जैसे ही गुरजंट सैनी कॉलोनी में रुका तो हरमन ने लाठी डंडों से पहले गाड़ी पर हमला किया और फिर दोनों गुरजंट पर गोली चला दी। इस दौरान हरमन पर भी गोली चलाई, जिस कारण हरमन के कंधे पर गोली लगी और एक गुरजंट की टांग पर और उसके दोस्त गुरजंट को छर्रे लगे। पुलिस ने अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस को कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


15 जनवरी को है शादी, 27 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया से आया था गुरजंट
सिविल थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि सौकड़ा निवासी गुरजंट ऑस्ट्रेलिया गया हुआ है। उसकी 15 जनवरी को शादी है। इस लिए वह 27 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया से गांव आया हुआ है। रविवार को वह शादी के लिए कपड़े खरीदने करनाल आया था। जब मॉडल टाउन स्थित सैनी कॉलोनी में गया तो उस दौरान नीलोखेड़ी के हरमन और गुरजंट के बीच गोलियां चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी किया था गुरजंट पर हमला
सौकड़ा निवासी गुरजंट के पिता सेवा सिंह ने बताया कि उसके बेट गुरजंट पर पिछले साल भी हमला हुआ था। उस दौरान भी वह ऑस्ट्रेलिया से आया था। उसके बेटे की जान को खतरा है। इसलिए वह अपने दोस्त गुरजंट के साथ कपड़े लेने के लिए करनाल आया था।


वर्जन
मॉडल टाउन स्थित सैनी कॉलोनी में सौकड़ा निवासी गुरजंट और उसके दोस्त गुरजंट पर गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की तो स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे टूटे हुए मिले, उसे कब्जे में ले लिया है। सरकारी अस्पताल में पहुंचकर जांच की तो दो पक्ष के तीन व्यक्तियों को गोली लगी हुई थी। सौकड़ा निवासी सेवा सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-मोहन लाल, सिविल लाइन थाना प्रभारी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed