फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सवा साल की बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदा पिता, पत्नी बाल बाल बची

सवा साल की बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदा पिता, पत्नी बाल बाल बची

Fri, 12 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
सवा साल की बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदा पिता, पत्नी बाल बाल बची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। घोघड़ीपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक पिता अपनी सवा साल की बेटी के साथ ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि पत्नी बाल-बाल बच गई। रेलवे पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, वहीं हादसे के बाद से बदहवाश हुए पत्नी को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गगसीना निवासी प्रेमचंद ने बताया कि उसने अपनी बेटी सुदेश की शादी करीब डेढ़ साल पहले गोंदर निवासी डिंपल (30) के साथ की थी। उनकी सवा साल की बेटी दिव्यांशी थी। उसे दो दोपहर को सूचना मिली की उसके दामाद डिंपल की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई है। वह सूचना मिलते तुरंत मौके पर आया तो देखा की उसकी दौहती की भी मौत हो गई है। उसकी बेटी सुदेश सदमे में चली गई है। उधर, चश्मदीदों ने बताया कि डिपंल अपनी बेटी को गोद में लिए हुए था और उसकी पत्नी भी साथ थी। वे रेलवे लाइन के पास बैठे हुए थे। दोपहर को जब ट्रेन आई तो डिंपल अपनी बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूद गया। फिलहाल पत्नी सुदेश को अस्पताल में दाखिल कराया गया है, वह अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। हालांकि, परिजन इस मामले में दावा कर रहे हैं कि पिता और बेटी अचानक गाड़ी की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन



दोपहर को हमसफर ट्रेन के नीचे आने से एक व्यक्ति और एक बच्ची की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर मामले की जांच की तो पता चला की मृतक की पत्नी भी उसके साथ थी। फिलहाल परिजनों ने बताया कि डिंपल अपनी बेटी को दवा दिलाने के लिए आया था। मामले की जांच की जा रही है।-अजय कुमार, थाना प्रभारी, जीआरपी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed