फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रिश्वत, रिकार्डिंग कर सचिव को सुनाई, कर्मी की आफिस में एंट्री बैन

रिश्वत, रिकार्डिंग कर सचिव को सुनाई, कर्मी की आफिस में एंट्री बैन

Wed, 11 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत, रिकार्डिंग कर सचिव को सुनाई, कर्मी की आफिस में एंट्री बैन
मंडी कर्मचारी ने आढ़ती से मांगी रिश्वत, रिकार्डिंग कर सचिव को सुनाई, कर्मी की आफिस में एंट्री बैन
विज्ञापन

करनाल। करनाल मार्केट कमेटी में पैसे मांगने का एक और मामला सामने आया है। कमेटी के एक कर्मचारी पर आढ़ती से रिश्वत मांगने के आरोप है। आढ़ती ने इसकी रिकॉर्डिंग सचिव को सुनाई है। इसके बाद सचिव जिले सिंह ने कर्मचारी को फटकार लगाने के साथ ही चेतावनी दी है। साथ ही ऑफिस में एंट्री बैन करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि एक आढ़ती एम और ए फार्म पर कमेटी की मुहर लगवाने के लिए आया था। वहां मौजूद कर्मचारी ने मुहर लगाने से पहले पैसे की डिमांड की। जैसे ही कर्मचारी ने पैसे मांगे तो आढ़ती ने उसकी बात रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद यह पूरी रिकार्डिंग मार्केट कमेटी के सचिव जिले सिंह को सुनाई। इस पर आढ़ती ने हंगामा भी किया। सचिव जिले ने कहा कि कर्मचारी की ड्यूटी सब्जी मंडी में है, इसलिए उसकी कमेटी ऑफिस में एंट्री बैन कर दी है। पैसे मांगने के बारे में उन्होंने कहा कि पहली गलती है, उसे कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed