{"_id":"5a81b8bd4f1c1b805a8b9677","slug":"31518450877-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक समिति चेयरमैन के खिलाफ लगाई आरटीआई नहीं उठाई तो चेयरमैन के पति ने युवक पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लॉक समिति चेयरमैन के खिलाफ लगाई आरटीआई नहीं उठाई तो चेयरमैन के पति ने युवक पर किया जानलेवा हमला
Updated Mon, 12 Feb 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक समिति चेयरमैन के खिलाफ लगाई आरटीआई नहीं उठाई तो चेयरमैन के पति ने युवक पर किया जानलेवा हमला
-सतीश कुमार ने ब्लॉक समिति चेयरमैन सीमा देवी के खिलाफ लगाई थी आरटीआई,
भाजपा नेता राजीव अरड़ाना ने की युवक की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
असंध। कस्बे के एक युवक को ब्लॉक समिति चेयरमैन के खिलाफ आरटीआई लगाना और सीएम विंडो में भ्रष्टाचार की शिकायत देना महंगा पड़ गया। जब आरटीआई कार्यकर्ता सतीश कुमार ने चेयरमैन के खिलाफ लगाई आरटीआई नहीं उठाई तो चेयरमैन सीमा देवी के पति युवा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजीव अरड़ाना ने असंध ब्लॉक बीडीपीओ कार्यालय में आरटीआई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद सतीश कुमार ने मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच काफी मारपीट हुई। बाद में पीड़ित सतीश कुमार ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद दोनों पक्षों ने असंध थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने ब्लॉक समिति चेयरमैन सीमा देवी के खिलाफ आरटीआई लगाई हुई थी। सोमवार को वह उसकी जानकारी लेने के लिए असंध बीडीपीओ कार्यालय गया हुआ था। जब वह कार्यालय से बाहर आया तो पहले से ही वहां मौजूद राजीव अरड़ाना ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। वह किसी तरह वहां से अपनी जान बचा कर भागा। सतीश ने शिकायत में बताया कि हमले के बाद भी राजीव बदमाशों के साथ उसे ढुंढता हुआ शहर में घूमता रहा। पीड़ित ने बताया कि भाजपा नेता राजीव अरड़ाना से अपनी जान का खतरा होने की शिकायत वह पहले ही एसपी जेस रंधावा, असंध डीएसपी, थाना प्रभारी, और आईजी सुभाष यादव को दे चुका है। लेकिन पुलिस ने भाजपा नेता होने के चलते राजीव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण राजीव ने बीडीपीओ कार्यालय में खुलेआम उसके ऊपर जानलेवा हमला किया, जिसमें वह बाल बाल बच गया।
बता दें कि सतीश कुमार ने असंध ब्लॉक समिति चेयरमैन सीमा देवी के खिलाफ सरकारी सामग्री का प्रयोग अपने निजी कार्यों के लिए करने की शिकायत बीडीपीओ से लेकर सीएम विंडो तक की हुई है। इसकी जांच अब विजीलेंस द्वारा की जा रही है। वहीं राजीव ने भी सतीश के खिलाफ पुलिस को मारपीट करने व जाति सूचक शब्द बोलने की शिकायत दी है।
असंध विधायक का नाम लेकर बार बार जान से मारने की धमकी देता है राजीव
पीड़ित सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि भाजपा नेेता राजीव अरड़ाना उसे जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित ने बताया कि राजीव कहता है कि उसके सिर पर असंध विधायक बख्शीश सिंह का हाथ है, इसलिए उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। सतीश ने आरोप लगाया है कि राजीव अरड़ाना उसे धमकी देता है कि अगर उसने ब्लॉक समिति चेयरमैन के खिलाफ लगाई गई आरटीआई और शिकायतें नहीं उठाई तो वह उसे जान से मरवा देगा।
विज्ञापन
थाना में दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट करने की शिकायत आई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता लग पाएगा कि किस पक्ष की गलती है।
-वीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, थाना असंध