{"_id":"5c1fde6bbdec2256bb25134a","slug":"21545592427-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस शेलर के गोदाम में आग लगी लाखों का सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राइस शेलर के गोदाम में आग लगी लाखों का सामान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। बीती रात हांसी रोड स्थित एक बंद पड़े राइस शेलर के गोदाम में अचानक आग लग गई। इस घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने में 4 से 5 घंटे का समय लग गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
आदर्श इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के मालिक वरुण खेत्रपाल ने बताया उनके राइस मिल में 3 गोदाम बने हुए, जिनमें से एक गोदाम में अचानक आग लग गई। उसमें कबाड़ का सामान पड़ा था। उन्हें जब तक सूचना मिली तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। वहां आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया कि आग किन कारणों से लगी है वरुण ने बताया कि अभी नुकसान का आकलन नहीं हो पाया जब मलबा साफ होगा तभी इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है।