{"_id":"5af34b6f4f1c1b54098b9040","slug":"21525893999-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिलर्स से 20 लाख मांगने का आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राइस मिलर्स से 20 लाख मांगने का आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर
Updated Thu, 10 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। राइस मिलर्स से 20 लाख रुपये रिश्वत मांगने वाले मार्केटिंग बोर्ड के आरोपी पांच अधिकारियों में से एक अधिकारी सुपरवाइजर अरविंद टाया को सीआईए-टू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं, इसी मामले में चार अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। अब इस केस की पूरी परतें अरविंद से पूछताछ के आधार पर ही खुलनी हैं।
बता दें कि जनवरी में राइस मिलर्स राजेंद्र रहेजा की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के केस खिलाफ केस दर्ज किया गया। राइस मिलर्स राजेंद्र रहेजा ने जो शिकायत दी थी मार्केट कमेटी के अधिकारी ढाई माह से उन्हें परेशान कर रहे हैं। कुटेल एरिया के राइस मिलर्स से 5 लाख और पूरे करनाल जिले के राइस मिलर्स से 20 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। यह शर्त नहीं मानने के कारण राइस मिलर्स को धान की फिजिकल वेरिफिकेशन में फंसवाने की धमकी देते थे। इस मामले की रिकॉर्डिंग करके रहेजा ने जिला प्रशासन को भी दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक मनदीप बराड़ ने पांचों आरोपी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया था। इनमें एमडीओ (मार्केटिंग बोर्ड अधिकारी) सुनील शर्मा, डीएमईयू (जिला मार्केटिंग प्रवर्तक अधिकारी) सौरभ सिंह, सचिव आशा रानी, मंडी सुपरवाइजर अरविंद्र सिंह, ऑक्शन रिकॉर्डर सतबीर सिंह के नाम शामिल हैं। इसके बाद से मामले को लेकर अमर उजाला लगातार प्रकाशित करता रहा। इस मामले में डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी बनाई गई थी। पिछले काफी समय से टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस ने अरविंद को गिरफ्तार कर अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अरविंद इस मामले को लेकर खुलासा कर सकता है। इस बारे में डीएसपी रमेश चंद ने बताया कि मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों को लेकर भी पूछताछ की जानी है।