फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   गन प्लाइंट पर बाप-बेटे से लूटे 20 हजार

गन प्लाइंट पर बाप-बेटे से लूटे 20 हजार

Fri, 11 Jan 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
गन प्लाइंट पर बाप-बेटे से लूटे 20 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। पानीपत टोल प्लाजा से एक कार में लिफ्ट लेकर बैठे बाप-बेटे के साथ घरौंडा ओवरब्रिज पर गन प्वाइंट पर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने बाप-बेटे से बंदूक 20 हजार रुपये लूटे। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बुधवार की देर रात गांव रांवर निवासी विनोद शर्मा अपने दस वर्षीय पुत्र के साथ पानीपत गया हुआ था। पानीपत टोल प्लाजा से विनोद ने एक कार वाले से लिफ्ट ली। शिकायतकर्ता विनोद शर्मा के मुताबिक, गाड़ी में चालक सहित तीन व्यक्ति पहले से ही सवार थे। करीब सवा नौ बजे घरौंडा ओवरब्रिज पर पहुंचने के बाद कार चालक ने गाड़ी को साइड में रोका और वे सभी गाड़ी से बाहर आ गए। इनमें से एक व्यक्ति ने विनोद को रिवॉल्डर दिखाई और उसके पास से पर्स छीन लिया। विनोद ने पुलिस को बताया है कि उसके पर्स में पांच हजार रुपये की नकदी और बैंक एटीएम कार्ड थे। बदमाशों ने पांच हजार की नकदी छीन ली और गन प्वाइंट पर एटीएम कार्ड का गुप्त पासवर्ड पूछा और उनमें से एक बदमाश ओवरब्रिज से नीचे उतरा और एटीएम से 15 हजार रुपये की नकदी निकलवाकर वापस आ गया। जब तक एक बदमाश एटीएम से पैसे निकलवाकर नहीं आया तब तक बदमाशों ने बाप-बेटे पर बंदूक ताने रखी। बदमाश बाप-बेटे को ओवरब्रिज पर छोड़ कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित विनोद अपने बेटे के साथ पुलिस थाने में पहुंचा और पूरी घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज पर रांवर के विनोद कुमार ने 20 हजार की लूटपाट की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed