फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नाइट डोमिनेशन के दौरान पकड़ में आया गंजोगढ़ी के पूर्व सरपंच की कार से दो लाख रुपए चोरी करने वाला बदमाश

नाइट डोमिनेशन के दौरान पकड़ में आया गंजोगढ़ी के पूर्व सरपंच की कार से दो लाख रुपए चोरी करने वाला बदमाश

Mon, 24 Dec 2018 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन के दौरान पकड़ में आया गंजोगढ़ी के पूर्व सरपंच की कार से दो लाख रुपए चोरी करने वाला बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पुलिस की सीआईए-वन टीम ने नाइट डोमिनेशन के दौरान गंजोगढ़ी के पूर्व सरपंच की कार से दो लाख रुपये चोरी करने वाले बदमाश को पकड़ लिया है। यह बदमाश यूपी का हिस्ट्री सिस्टर भी है। आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर पुलिस ने दिल्ली में एक किराए के मकान से 92 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं और वह बाइक भी बरामद कर ली है। अभी इस आरोपी का दूसरा साथ फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीआईए-वन के इंचार्ज इंस्पेक्टर दीपेंद्र राणा ने बताया कि एएसआई रामफल की अध्यक्षता में एक टीम को मेरठ रोड पर भेजा। रात को करीब 10:30 बजे मंगलौरा की ओर से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति नाके की ओर आए, लेकिन सामने पुलिस को देखकर वे रुक गए और वापस भागने लगे। पुलिस ने एक व्यक्ति शहीद अहमद वासी गांव काजीपुरा थाना सिविल लाइन मुरादाबाद यूपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 20 नवंबर को उसने सिविल लाइन थाना के सामने गंजोगढ़ी के पूर्व सरपंच सतपाल की कार से दो लाख रुपये चोरी किए थे। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। उसने बताया कि इस वारदात के दौरान उसका एक साथी इरफान वासी गांव काजीपुरा थाना सिविल लाइन मुरादाबाद यूपी भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed