{"_id":"58752fa44f1c1b7c58ba8009","slug":"2-lakh-stolen-debentures-hotel-s-two-managers-cases-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवेंचर होटल के दो मैनेजरों ने चुराए 2 लाख रुपये, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवेंचर होटल के दो मैनेजरों ने चुराए 2 लाख रुपये, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के डिवेंचर होटल के दो मैनेजरों ने मिलीभगत करके होटल के डिजिटल लॉकर से लगभग 2 लाख रुपये की राशि गबन कर ली। होटल की राशि गबन करने के बाद एक मैनेजर तो बिना बताए नौकरी छोड़कर चला गया। जबकि दूसरे ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। उसके कुछ दिनों बाद पुलिस को शिकायत देने वाला मैनेजर भी होटल से बिना बताए ड्यूटी के दौरान गायब हो गया। होटल डायरेक्टर ने जब मामले के बारे में जानकारी ली तो इसमें दोनों मैनेजरों की मिलीभगत पाई गई।
होटल के डायरेक्टर ने सिटी थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों मैनेजरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। होटल के डायरेक्टर दिनेश कक्कड़ ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनके होटल में आरोपी राजकुमार मीना वासी मकान नंबर 197 बी, मालवीय नगर, अलवर राजस्थान उनके बैंक में मैनेजर और गौरव वालिया मकान नंबर 2440 गली नंबर 7 अशोक नगर मेरठ रोड करनाल रेस्टोरेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।
उन्होंने बताया कि आरोपी रामकुमार मीना सितंबर 2016 से और दूसरा आरोपी पहले से ही कार्यरत था। उनके होटल का सारा कैश इलेक्ट्रॉनिक लॉकर में रखा जाता है। वह लॉकर मैनेजर राजकुमार के कमरे में है। उसका कोड वर्ड आरोपी राजकुमार मीना और गौरव वालिया की जानकारी में था और उक्त दोनों आरोपी ही लॉकर को ऑपरेट करते थे। 11 दिसंबर को दोपहर तक लॉकर में 1 लाख 88 हजार 307 रुपये रखे थे। इसके बारे में उन्हें अकाउंट ब्रांच से जानकारी प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
आरोपी गौरव वालिया ने उसे बताया था कि 11 दिसंबर को दोपहर लगभग 4 बजे आरोपी मैनेजर राजकुमार मीना होटल से बिना बताए चला गया। उसने जब कमरे में जाकर देखा तो लॉकर खुला हुआ था और राशि गायब थी। इस मामले की 12 दिसंबर को आरोपी गौरव वालिया ने भी सेक्टर 4 चौकी में शिकायत दी थी, लेकिन शिकायत देने के बाद गौरव वालिया भी बिना बताए 31 दिसंबर को होटल की ड्यूटी के दौरान गायब हो गया।
होटल के डायरेक्टर ने आरोप लगाया कि उक्त दोनों मैनेजरों ने मिलकर होटल के लॉकर से राशि को निकाला है। इसलिए आरोपी गौरव वालिया ने उनको बिना बताए पुलिस को दी शिकायत वापस ले ली। जब इस बारे में होटल के कर्मचारी संजय बंसल द्वारा आरोपी गौरव वालिया से पूछताछ की तो उसकी भी इस चोरी में मिलीभगत मिली। इस पर सिटी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
फोन पर पूछा तो आरोपी ने कहा हिसाब करके निकाली राशि
होटल के लॉकर से राशि निकलने के बाद जब होटल के कर्मचारी संजय बंसल ने रामकुमार मीना से संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी ने कंपनी के कर्मचारी को बताया कि उसने नौकरी छोड़ दी है। जब संजय ने राजकुमार मीना को कंपनी की उक्त राशि वापिस करने को कहा तो आरोपी मीना ने कहा कि उसने अपना हिसाब करके उपरोक्त रकम लॉकर से निकाली है। आरोपी मीना ने फोन पर धमकी भी दी की, अगर उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई की तो इसके परिणाम भी कंपनी को भुगतने पड़ेंगे।