{"_id":"5a6391a84f1c1b6f268b5734","slug":"191516474792-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावत फल्मि क मंद करवाने को लेकर राजपूत समाज ने निकाला शांति मार्च","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पद्मावत फल्मि क मंद करवाने को लेकर राजपूत समाज ने निकाला शांति मार्च
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मावत फिल्म बंद कराने को लेकर राजपूत समाज ने निकाला शांति मार्च, गुलाब का फूल देकर
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
राजपूत महासभा की ओर से कर्नल देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पद्मावत फिल्म के विरोध में शांतिपूर्वक मार्च निकाला गया। इस दौरान राजपूत समाज के लोगों ने सिनेमा हॉल के मैनेजर को गुलाब का फूल देकर फिल्म न दिखाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही समाज के लोगों ने नॉवल्टी सिनेमा मालिक को भी हाथ जोड़कर फिल्म न दिखाने की बात कही। वहीं दोनों सिनेमा हॉल के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे यह फिल्म नहीं दिखाएंगे। महासभा अध्यक्ष कर्नल दवेंद्र सिंह ने कहा कि राजपूत सभा करनाल 25 जनवरी को फिल्म के रिलीज करने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्नल ने लोगों से अनुरोध किया कि 25 जनवरी को बाजार बंद रखें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकारों ने फिल्म को बैन करने के बारे में लिखित रूप में कोर्ट में कोई दस्तावेज नहीं रखे। कर्नल ने कहा कि गुजरात चुनाव से पहले फिल्म रिलीज होने से रोक दी थी। ताकि चुनाव पर इसका बुरा असर न पड़े और उसके बाद केंद्र सरकार ने चुप्पी साध ली। जोकि राजपूत समाज के साथ विश्वासघात हैं, इसका परिणाम सरकार को आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। शांति मार्च के दौरान महासभा के युवा अध्यक्ष मनोज राणा, भूपेंद्र राणा, तेजपाल राणा, विकास राणा, कुलदीप राणा, भूप सिंह राणा, संजीव राणा, शीशपाल राणा, जगसिंह राणा, कंवरपाल राणा, जयसिंह राणा, बलजीत राणा, सपट्टर राणा, मोहर सिंह राणा, विक्रम राणा, गुरदीप राणा, गौरव चौहान, प्रमोद राणा, विनोद राणा, दीपक राणा, मयंक राणा, अनिल राणा, गौरव राणा आदि मौजूद रहे।