फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   20 विद्यार्थियों का बनाया केस, 17 निकले फर्जी परीक्षार्थी

20 विद्यार्थियों का बनाया केस, 17 निकले फर्जी परीक्षार्थी

Fri, 15 Mar 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
20 विद्यार्थियों का बनाया केस, 17 निकले फर्जी परीक्षार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में वीरवार को उड़न दस्ते ने दस सेंटरों पर नकल के 20 केस बनाए। इनमें 17 केस ऐसे हैं जिनमें परीक्षार्थी फर्जी हैं। यानी दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले। फ्लाइंग के सेंटर में पहुंचते ही ये आंसर शीट छोड़ फरार हो गए। फ्लाइंग ने इन सभी के यूएमसी बनाकर बोर्ड को भेज दिए हैं। वीरवार को हरियाणा बोर्ड की इतिहास विषय की परीक्षा थी। भिवानी बोर्ड अधीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल करनाल-24 केंद्र में ही 9 परीक्षार्थी दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। इसके अलावा एसडी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल करनाल-22 सेंटर पर भी ऐसा एक केस मिला। दोनों जगह डीईईओ फ्लाइंग का छापा था। इसके अलावा जिला प्रश्नपत्र उड़नदस्ते ने एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल करनाल-23 व 24 पर दो, शेखपुरा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल करनाल-25 पर दो और गवर्नमेंट मिडल स्कूल बांसोगेट करनाल-34 पर एक व गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड करनाल-12 केंद्र पर चेयरमैन की फ्लाइंग की दस्तक पर दो फर्जी परीक्षार्थी सामने आए। डीसी की फ्लाइंग को डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल करनाल-1 में और एसडी बाल विद्या मंदिर करनाल-19 सेंटर पर एक-एक केस मिला है। इसके अलावा चेयरमैन फ्लाइंग ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल निसिंग-6 एक परीक्षार्थी को पर्ची से परीक्षा देते पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed