फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रिश्तेदार के साथ यूपी से सुल्फा लाने वाली महिला रिश्तेदार के साथ गिरफ्तार

रिश्तेदार के साथ यूपी से सुल्फा लाने वाली महिला रिश्तेदार के साथ गिरफ्तार

Fri, 15 Feb 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार के साथ यूपी से सुल्फा लाने वाली महिला रिश्तेदार के साथ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। अपने रिश्तेदार के साथ यूपी से सुल्फा लाकर शहर में बेचने वाली महिला को उसके पडोसी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों आरोपियों से पुलिस ने 1 किलो 254 ग्राम सुल्फा बरामद किया है। सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला अपने रिश्तेदार के साथ यूपी से सुल्फा खरीदकर शहर में युवाओं को बेचती है। उन्होंने सूचना मिलते ही चांद सराए लाल कोठी के समीप छापा मारा और मौके पर एक महिला और व्यक्ति को स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की तो महिला पिंकी चांद सराए की रहने वाली है और रिंकू इंद्रा कॉलोनी का रहने वाला है। दोनों आरोपियों की चेकिंग की तो उनके कब्जे से एक किलो 254 ग्राम सुल्फा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि आरोपियों से पूछताछ की जा सके की वे यूपी में किसी जगह से सुल्फा लाते हैं और किसे सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed