फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   न्यूजीलैंड के नेटवर्क से हुई ठेकेदार विक्रम को रंगदारी की कॉल

न्यूजीलैंड के नेटवर्क से हुई ठेकेदार विक्रम को रंगदारी की कॉल

Thu, 02 May 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के नेटवर्क से हुई ठेकेदार विक्रम को रंगदारी की कॉल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-8 निवासी अर्थ मूविंग ठेकेदार को आई धमकी भरे कॉल को पुलिस की साइबर सेल यूनिट ने ट्रेस कर लिया है। पुलिस का दावा है कि ये कॉल न्यूजीलैंड का नेटवर्क प्रयोग करके कॉल की गई हैं। हालांकि, मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अब इस मामले में विदेश मंत्रालय को पत्र लिखेगी, ताकि वहां से आरोपियों के बारे में जानकारी मिल सके।

बता दें कि सेक्टर-8 निवासी विक्रम सिंह को 28, 29 व 30 अप्रैल को मोबाइल पर धमकी आई और उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी की गई। विक्रम ने धमकी भरे फोनों की रिकार्डिंग कर सीडी पुलिस को सौंपी। खास बात ये रही कि धमकी देने वाले नंबर आईजी करनाल और डीएसपी सिटी के शो हुए। ऐसे में पुलिस ने शिकायत के आधार पर लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। साथ ही विक्रम सिंह को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई। पुलिस की साइबर सेल ने इस मामले की जांच की तो पाया कि ये कॉल एक एप के माध्यम से की गई हैं, जिसमें बदमाश किसी दूसरे नंबर को शो कर सकते हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ और दोनों पुलिस अधिकारियों के नंबरों का दुरुपयोग किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये कॉल न्यूजीलैंड का नेटवर्क प्रयोग की गई हैं। इस बारे में एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि मामले की जांच जारी है। शुरुआत में पता लगा है कि ये कॉल न्यूजीलैंड के नेटवर्क से हुई हैं। इस मामले में विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा और न्यूजीलैंड से संपर्क कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed