फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   घोघड़ीपुर पुल पर 50 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रक चालक बाइक सवार को, मौत

घोघड़ीपुर पुल पर 50 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रक चालक बाइक सवार को, मौत

Thu, 04 Jul 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
घोघड़ीपुर पुल पर 50 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रक चालक बाइक सवार को, मौत
करनाल। घोघड़ीपुर रेलवे ओवरब्रिज पर एक ट्रक चालक ने बाइक चालक को कुचल दिया और उसे 50 मीटर तक घसीटता ले गया। इतना ही नहीं नशे की हालत में जब ट्रक चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की तो ट्रक खंभे से टकरा गया। इस दौरान लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

दोपहर के समय घोघड़ीपुर गांव निवासी 58 वर्षीय भीम सिंह बाइक पर सवार होकर गांव से करनाल की ओर आ रहा था। जैसे ही वह घोघड़ीपुर रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया और घसीटता हुआ करीब 50 मीटर तक ले गया। इसके बाद भी ट्रक चालक ने बाइक चालक को बिना देखे कही ट्रक को दौड़ा लिया। जब वह पुल से उतरा कर ट्रक को हाइवे की ओर मोड़ने लगा तो ट्रक खंभे से टकरा गया। इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


ओवर ब्रिज पर लग गया जाम
दुर्घटना होते ही ओवरब्रिज पर जाम लग गया। वाहन चालक अपने वाहनों को खड़ा कर मृतक को देखने लगे कि कहीं वह उनकी जान पहचान का तो नहीं है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शव गृह में भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed