फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सीएम आवास के समीप सप्ताह में दूसरी हत्या

सीएम आवास के समीप सप्ताह में दूसरी हत्या

Wed, 26 Jun 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
सीएम आवास के समीप सप्ताह में दूसरी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। प्रेम नगर स्थित सीएम मनोहर लाल के आवास के समीप अग्गी पार्क के बाहर एक और व्यक्ति की हत्या कर दी गई। एक सप्ताह में सीएम आवास के समीप यह दूसरी हत्या है। इससे पहले 17 जून की रात को रामनगर निवासी वरुण की अग्गी पार्क के अंदर हत्या कर दी थी। मंगलवार को जो शव मिला है वह अग्गी पार्क के बाहर था। इस व्यक्ति की हत्या नुकीला हथियार मारकर की गई है। एक सप्ताह में दो व्यक्तियों की हत्या से कॉलोनी निवासी दहशत में हैं। वे अपने आप को असुरक्षित महसूस रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया और साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने मृतक के साले के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मजदूरी का काम करता था मृतक, दो बच्चे भी हैं
मृतक के साले अजाने कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सुबह कूड़ा बीनने आया था तो उसने देखा कि सुबह साढ़े पांच बजे अग्गी पार्क के बाहर एक व्यक्ति मृत में पड़ा है। जब वह उसके नजदीक गया तो देखा कि वह मृत व्यक्ति उसका जीजा सुरेश गुप्ता है जो मूल रूप से प्रेम नगर हांसी जिला हिसार का रहने वाला है जो फिलहाल मद्रासी मोहल्ला में रह रहा था। उसके जीजा के दो बच्चे हैं। मृतक सुरेश की पत्नी ने बताया कि उसका पति रात को खाना खाकर घर से निकाला था। वह शराब का भी सेवन करता था। रात को घर नहीं आया। मृतक के साले ने आरोप लगाए हैं कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके जीजा की हत्या की है।
विज्ञापन


17 जून की रात को दोस्तों ने की थी एक युवक की ईंट मारकर हत्या
17 जून की रात को डीजी पर काम करने वाले राम नगर निवासी वरूण की उसी के दो दोस्तों ने अग्गी पार्क में सिर में ईंट माकर हत्या कर दी थी। 18 जून की सुबह उसका शव पुलिस को नग्न अवस्था में मिला था। हालांकि पुलिस ने इस मामले को ट्रेस कर दोनों आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन हत्या क्यों की गई इस मामले में पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रेम नगर में अग्गी पार्क के बाहर एक व्यक्ति का शव मिला था। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई है।
मृतक के साले के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
-हरजिंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed