फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आईटीआई लाठीचार्ज प्रकरण : एएसआई बोला-मैंने नहीं मारे डंडे, प्रिंसिपल ने वीडियो दिखाई तो छूटे पसीने

आईटीआई लाठीचार्ज प्रकरण : एएसआई बोला-मैंने नहीं मारे डंडे, प्रिंसिपल ने वीडियो दिखाई तो छूटे पसीने

Thu, 20 Jun 2019 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई लाठीचार्ज प्रकरण : एएसआई बोला-मैंने नहीं मारे डंडे, प्रिंसिपल ने वीडियो दिखाई तो छूटे पसीने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। आईटीआई विद्यार्थियों, इंस्ट्रक्टरों और प्रिंसिपल पर लाठीचार्ज के मामले में बुधवार को मजिस्ट्रेटी जांच कमेटी के सामने बुधवार को एक और एएसआई सुखदेव सिंह पेश हुआ। पूछताछ के दौरान पहले तो पुलिस कर्मचारी ने प्रिंसिपल और शिक्षकों पर लाठीचार्ज करने से साफ इंकार कर दिया। हालांकि, उसी समय प्रिंसिपल ने कमेटी के साथ लाठीचार्ज करते वीडियो दिखा दी। इस पर पुलिस कर्मचारी के पसीने छूट गए। जब पुलिस कर्मचारी से पूछा कि वह प्रिंसिपल रूम में क्यों घुसे? इस पर सुखदेव सिंह ने जवाब दिया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं थी कि ये प्रिंसिपल रूम है।
गौरतलब है कि 14 जून को भी एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक की अध्यक्षता में कमेटी के सामने केवल एएसआई सतीश कुमार पेश हुआ था। एएसआई सुखदेव सिंह व राजपाल पेश नहीं हुए थे। इस पर एसडीएम ने इन दोनों को पेश होने के लिए 19 जून की तिथि तय की थी। इसके साथ ही सीडी में लाठीचार्ज करते दिख रहे सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह को भी दोबारा से पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन बुधवार को ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले, एसडीएम नरेंद्र सिंह, आईटीआई के डिप्टी डायरेक्टर व आईटीआई करनाल के संधु शामिल रहे। कमेटी के सामने हर बार की तरह
विज्ञापन


जांच पूरी, सभी पुलिस कर्मचारियों के बयान एक जैसे
बुधवार को पूरी हो गई। जांच की अहम बात ये है कि अब तक सभी पुलिस कर्मचारियों ने एक जैसे ही जवाब दिए हैं। तीन सदस्यीय जांच कमेटी के सामने सभी ने एक बात कही है कि, उन्हें नहीं पता था कि ये आईटीआई के प्रिंसिपल का रूम है और सीट पर बैठे व्यक्ति प्रिंसिपल हैं। हालांकि, कमरे के बाहर मोटे अक्षरों में प्रिंसिपल रूम लिखा हुआ है। हालांकि, बुधवार को दो में से एक पुलिस कर्मचारी सुखदेव सिंह कमेटी के सामने पेश हुए, राजपाल नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र की मौत के बाद गुस्साए थे
11 अप्रैल को रोडवेज बस की चपेट में आने से एक छात्र निकित की मौत हो गई थी। इसके बाद 12 अप्रैल की सुबह आईटीआई के विद्यार्थियों ने चौक पर जाम लगाने की कोशिश थी। इस दौरान, आईटीआई के विद्यार्थियों ने पुलिस पर पथराव किया था। हालात इतने खराब हो गए थे कि पुलिस को हवाई फायर तक करने पड़े। बाद में पुलिस ने भी छात्रों पर पथराव किया था और छात्रों को दौड़ा दिया था। बाद में पुलिस ने विद्यार्थियों पर जमकर लाठीचार्ज किया था, इतना ही नहीं आईटीआई के अंदर घुसकर छात्राओं और शिक्षकों पर भी लाठीचार्ज किया था। आईटीआई के प्रिंसिपल बलदेव सिंह पर भी लाठीचार्ज किया था। इस मामले में 103 विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में सीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। एएसपी मुकेश कुमार को पुलिस विभाग की जांच के आदेश दिए थे, जबकि एसडीएम करनाल नरेंद्र पाल मलिक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी को न्यायिक जांच के आदेश दिए थे।


संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए पुलिस कर्मचारी : प्रिंसिपल
इस बारे में आईटीआई के प्रिंसिपल बलदेव सिंह का कहना है कि बुधवार को एक पुलिस कर्मचारी ही पेश हुआ, वो हमारे सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक ने आश्वासन दिया है कि ये सुनवाई की अंतिम तारीख थी। अब इसकी जांच रिपोर्ट आएगी। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed