{"_id":"6a95be5a84fd1c44390a006b","slug":"lawyers-body-found-hanging-from-a-noose-gonda-news-c-100-1-slko1026-165295-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फंदे से लटका मिला अधिवक्ता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फंदे से लटका मिला अधिवक्ता का शव
Mon, 31 Aug 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
विजय शुक्ला। फाइल फाेटो
जयप्रभाग्राम/इटियाथोक। जुगराजपुर निवासी अधिवक्ता एवं निजी विद्यालय संचालक विजय कुमार शुक्ल (45) का शव सोमवार सुबह आवास के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बलरामपुर में उनका पोस्टमार्टम कराया है।
विजय खरगूपुर क्षेत्र के महराजगंज बाजार में निजी विद्यालय चलाते थे। वह परिवार के साथ विद्यालय परिसर में बने आवास में रहते थे। रविवार रात वह कमरे में सोने चले गए। सोमवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ा गया तो विजय का शव पंखे के हुक में गमछे से बंधे फंदे से लटका मिला।
परिजन उन्हें आनन-फानन जिला चिकित्सालय बलरामपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे अंश ने जानकीनगर पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी। चौकी प्रभारी कामेश्वर राउत ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विजय के परिवार में पत्नी रेनू, बेटा अंश और दो बेटियां काजल व चुलबुली हैं। घटना के बाद पत्नी रेनू का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई घटना से परिजन सदमे में हैं। (संवाद)