{"_id":"5cfc0ccabdec2207532a7b15","slug":"156002221119-karnal-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने गए तीन बच्चों के पिता की जहरीला पदार्थ निगले से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमिका से मिलने गए तीन बच्चों के पिता की जहरीला पदार्थ निगले से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शहर की एक कॉलोनी में प्रेमिका से मिलने गए तीन बच्चों के पिता की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। परिजनों ने प्रेमिका सहित उसके माता-पिता और भाई पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे जहर दिया है। क्योंकि वह उनके घर था। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। गुरुनानकपुरा निवासी रामकुमार ने बताया कि उसका 30 वर्षीय बेटा प्रवीण ऑटो चलता था। उसके तीन बच्चे हैं। शुक्रवार शाम को उसकी प्रेमिका का फोन उसके पास आया। वह उससे मिलने के लिए चला गया।
तीन साल से उनका आना जाना है। शाम को जब वह अपनी प्रेमिका के घर गया तो उसका फोन आया पापा मुझे बचा लो। इतना सुनते ही वह मौके पर पहुंचा तो उसके बेटे की तबीयत खराब थी। उसे अस्पताल में दाखिल कराया तो वहां उसने दमतोड़ दिया। आरोप है कि उसके बेटे को उसकी प्रेमिका, उसके पिता, माता व भाई ने जहर दिया है।
मृतक के पिता रामकुमार की शिकायत के अनुसार एक ही परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है कि प्रवीण की मौत उनके कारण हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-बलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी।