फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बस को साइड न देने पर हुआ बस और ई-रिक्शा चालक के बीच विवाद

बस को साइड न देने पर हुआ बस और ई-रिक्शा चालक के बीच विवाद

Tue, 04 Jun 2019 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
बस को साइड न देने पर हुआ बस और  ई-रिक्शा चालक के बीच विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। रेलवे स्टेशन के समीप ई-रिक्शा चालक द्वारा सिटी बस चालक को साइड न देने पर बस चालक ने जमकर हंगामा किया। बस चालक गुरूबेग ने आरोप लगाया है कि ई-रिक्शा चालक ने गाली गलौज के साथ-साथ उसकी दाढ़ी को खींचकर अपमान किया है। इस मामले को लेकर सिख समाज के लोग रेलवे स्टेशन के बाहर एकत्रित हो गए और ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
हडीएसपी शहर बजिंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस चालक स्थित अन्य लोगों को समझाया। इस मामले में बस चालक की शिकायत पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बस के आगे-आगे चल रहा था ई-रिक्शा चालक
नगर निगम द्वारा चलाई की सिटी बस रूट नंबर एक के ड्राइवर गुरूबेग सिंह ने बताया कि वह बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन की ओर आ रहा था। रेलवे स्टेशन पर खालसा कॉलेज के समीप ई-रिक्शा चालक बंटी उसके आग चल रहा था तो उसे हॉर्न देकर आग से हटने का कहा लेकिन उसने ई-रिक्शा से उसे साइड नहीं दी। इसके बाद उसने दोबारा हॉर्न दिया तो ई-रिक्शा चालक ने रेलवे स्टेशन पर देख लेने की बात कही। जैसे ही वह बस लेकर स्टेशन के बाहर पहुंचा तो बंटी के साथ अन्य तीन-चार व्यक्तियों ने उसे गाली गलौज की और उसकी दाढ़ी पकड़कर खींच ली। इसके बाद वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने झेली परेशानी, जान पड़ा पैदल
दाढ़ी खींचने के मामले में सिख समाज के लोग स्टेशन के बाहर एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर अन्य ई-रिक्शा चालक वहां से दौड़ गए। ऐसे में रेल से सफर कर लौटे यात्रियों को ई-रिक्शा नहीं मिली। जिस कारण उन्हें पैदल संत निरंकारी चौक के समीप जाना पड़ा।

बस चालक सहित अन्य की नारेबाजी, पुलिस बल करना पड़ा तैनात
बस चालक सहित उसके अन्य साथियों ने रोष प्रकट किया। हालात न बिगड़ इस कारण डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां पुलिस बल तैनात कर दिया ताकि बस चालक उसके साथी व ई-रिक्शा चालक आपस में ना भिड़ जाएं। पुलिस को देखकर लोग डर भी गए।



बस चालक की शिकायत पर तुरंत प्रभाव से ई-रिक्शा चालक बंटी सहित बबली व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जगदीश कुमार, सदर बाजार चौकी प्रभारी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed