फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   एक बदमाश ने मालकिन की हत्या करने को कहा तो दूसरा बोला, माल बटौर और निकल ले...

एक बदमाश ने मालकिन की हत्या करने को कहा तो दूसरा बोला, माल बटौर और निकल ले...

Thu, 23 May 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
एक बदमाश ने मालकिन की हत्या करने को कहा तो दूसरा बोला, माल बटौर और निकल ले...
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-9 में आटोमोबाइल के कारोबारी राहुल राय के मकान नंबर 928 में जब नौकर सहित अन्य बदमाश घर में मौजूद पुत्रवधू ज्योति व नौकरानी को बंधक बनाने के लिए उनके हाथ-पांव बांध रहे थे तो उनमें से एक बदमाश ने कहा कि इनकी हत्या कर देते हैं, लेकिन दूसरा बदमाश बोला कि रहने दे, माल बटोर और यहां से निकल ले। किसी पचड़े में पड़ने की जरूरत नहीं है, इनको बांध दे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उस दौरान बदमाशों ने मालकिन ज्योति पर पिस्तौल तानी हुई थी तो एक बदमाश चाकू ले रहा था। फिर उन्होंने ज्योति को बाथरूम में बंद कर दिया और घर में तिजोरियों को तोड़कर वहां से करीब एक करोड़ रुपये के हीरे के हार, सोने के गहने व कैश को बटोर कर उनकी कार लेकर दिल्ली की ओर फरार हो गए। करीब 40 मिनट बाद जब राहुल का बेटा कुनाल घर पहुंचा तब जाकर उसने ज्योति के हाथ-पांव खोले तब ज्योति ने सारा मामला कुनाल को बताया और उसने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को मेयर रेेणू बाला गुप्ता भी पीड़ित के घर गई थी।
विज्ञापन


दहशत में है ज्योति, हाल जानने पहुंच रहे रिश्तेदार
लूट की वारदात के बाद मालकिन ज्योति डरी हुई है, इसके साथ ही पूरा परिवार भी डरा हुआ है। बदमाशों द्वारा दी गई हत्या की धमकी बार बार उसको याद आ रही है और वह सदमे में है। वह बार बार भगवान का शुक्र अदा कर रही है कि वह बच गई। वरना बदमाशों ने उसकी हत्या की तैयारी कर दी थी। बुधवार को भी राहुल राव के रिश्तेदार व जानकारी उनका हाल जानने के लिए घर पर पहुंच रहे हैं। बुधवार को पुलिस की पीसीआर भी घर के बाहर तैनात रही। लोगों का कारोबारी राहुल राव के घर आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम धार्मिक यात्रा के बाद घर पहुंचे राहुल राव व उनकी पत्नी
धार्मिक यात्रा पर गए कारोबारी राहुल राव व उनकी पत्नी को बीच में ही वापस आना पड़ा। घर में लूट की वारदात के बाद बुधवार शाम को वे अपने घर पहुंचे। अब परिवार के सदस्य लूटी गई राशि और जेवरात का आंकलन कर रहे हैं। बता दें कि पहले पुलिस को दी गई शिकायत में परिवार के सदस्यों ने बताया था कि घर से पांच लाख की नकदी व अन्य जेवरात लूटे गए हैं, शेष जानकारी राहुल राव के आने के बाद दी जाएगी। बुधवार को सीआईए की टीम घर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। संभावना है कि गुरुवार को परिवार के सदस्य लूटे गए सामान की लिस्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed