फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दो दिन से लापता स्वीपर का नहर से मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

दो दिन से लापता स्वीपर का नहर से मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 17 May 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
दो दिन से लापता स्वीपर का नहर से मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। दो दिन से लापता मेडिकल कॉलेज के स्वीपर का शव शुगर मिल के पास नहर से मिला है। परिजनों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गांव डबरकी कलां निवासी संजय (20)कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वीपर का काम करता था।
वीरवार को उसका शव शुगर मिल के पास नहर में मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया। मृतक के पिता रामसिंह ने बताया कि उसका बेटा संजय सोमवार को मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर गया था, लेकिन देर रात तक भी वह घर नहीं लौटा। उन्होंने उसे रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर खोजा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं। पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके बेटे संजय का सोमवार को मेडिकल कॉलेज में एक अन्य स्वीपर के साथ झगड़ा भी हुआ था। मंगलवार को गांव रसूलपुर के पास नहर किनारे संजय का बैग और साइकिल पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साइकिल और बैग को कब्जे में लेकर गोताखोरों की मदद से नहर में खोजबीन शुरू कर दी। वीरवार को उसका शव शुगर मिल के पास नहर से बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed