{"_id":"5cd877cabdec2207140c5f89","slug":"151557690314-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी प्रॉपर्टी नाम कराने के लिए करती थी पत्नी झगड़ा, इसलिए पोस्टमास्टर ने पत्नी की हत्या कर फांसी लगा ली।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आधी प्रॉपर्टी नाम कराने के लिए करती थी पत्नी झगड़ा, इसलिए पोस्टमास्टर ने पत्नी की हत्या कर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सेक्टर-14 न्यू अशोक नगर में रिटायर्ड सब पोस्टमास्टर ने अपनी पत्नी की हत्या इस लिए की थी, क्योंकि वह प्रॉपर्टी में आधा हिस्सा मांग रही थी, इतना ही नहीं वह उस मकान को भी नाम कराना चाहती थी, जिसमें वे रहते थे। इसी कारण उनके बीच झगड़े होते रहते थे। यह खुलाया पुलिस जांच अधिकारी एएसआई जयपाल ने किया है। रविवार को पुलिस ने पति व पत्नी दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। इससे में यह खुलासा हुआ है कि पति ने अपनी पत्नी के मुंह पर वार किया हुआ था। पत्नी की हत्या के बाद उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
बता दें सेक्टर-14 न्यू अशोक नगर निवासी रिटायर्ड सब पोस्ट मास्टर पाला राम ने 2010 में सिंदरो उर्फ रूपेेंद्र के साथ शादी की थी। यह उसकी दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की मौत अक्तूबर, 2009 में हो गई थी। पाला राम के पास पहली पत्नी के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। दूसरी पत्नी के साथ शादी करने के बाद ही पाला राम के बेटे उससे दूर हो गए। उनका कहना है कि उनके पिता की दूसरी पत्नी उनके साथ झगड़ा करती थी। क्योंकि सिंदरो उर्फ रूपेंद्र पर अपने पहले पति की हत्या का आरोप था। वह भी उसके खुद के बच्चों ने लगाया था। इस मामले में वह जेल में भी गई थी। इस मामले को निपटाने के बाद पालाराम ने सिंदरो के साथ शादी की थी। 2018 में पाला राम डाक विभाग से रिटायर्ड हुआ तो सिंदरो पहले से ज्यादा झगड़ा करने लगी। उसके बेटे का आरोपी है कि वह उसके पिता के साथ मारपीट भी करती थी। जांच अधिकारी जयपाल का कहना है कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में भी प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा लिखा हुआ है। इसी कारण परेशान होकर पाला राम ने अपनी पत्नी की पहले हत्या की और फिर फंदा लगा लिया। उधर, सुसाइड नोट की एफएसएल टीम अलग से जांच कर रही है।