फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   15 miscreants entered transformer factory in Karnal, looted goods of worth thirty lakh rupees

Haryana: करनाल में ट्रांसफार्मर फैक्टरी में डकैती, 30 लाख का सामान लूट ले गए 15 बदमाश

Sun, 22 Jan 2023 06:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 22 Jan 2023 06:01 PM IST
सार

करीब 15 बदमाश बीती रात करीब 2:30 बजे ट्रांफार्मर की फैक्टरी में घुसे थे।  बदमाशों ने पांच कर्मचारियों को हथियारों के बल पर बंधक बनाया और वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
15 miscreants entered transformer factory in Karnal, looted goods of worth thirty lakh rupees
मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

हरियाणा के करनाल में मेरठ रोड स्थित ट्रांसफार्मर की फैक्टरी में करीब 15 बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुस गए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बदमाशों ने फैक्टरी के करीब पांच कर्मचारियों को रस्सी से बांध दिया और गाड़ी में भरकर तीस लाख रुपये कॉपर क्वॉइल ले गए। कर्मचारियों ने जैसे-तैसे खुद को बंधकमुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जानकारी ली।

घटना शनिवार रात करीब 2:30 बजे की है। मेरठ रोड स्थित डाक वाला मोड के पास हरीस एंड संस के नाम से ट्रांसफार्मर बनाने की फैक्टरी है। पुलिस के अनुसार बीती शुक्रवार देर रात को करीब 15 बदमाश दीवार फांदकर फैक्टरी के अंदर घुसे। सभी बदमाशों ने नकाब पहना हुआ था।

विज्ञापन


बदमाशों ने फैक्टरी के अंदर करीब 5 कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उनको रस्सी से एक साथ बांध दिया। करीब 3 घंटे तक बदमाश फैक्टरी के भीतर रहे। उन्होंने कॉपर की क्वाइल का सामान गाड़ी में भर लिया। हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान फैक्टरी में लगे सीसीटवी कैमरे में बदमाशों कैद हो गए, मगर पुलिस के लिए उनको पहचान पाना मुश्किल है, क्योंकि सभी बदमाश नकाबपोश थे। पुलिस बदमाशों की धर-पकड़ के लिए दबिश दे रही है।


हालांकि पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इंस्पेक्टर तरसेम चंद ने बताया कि शनिवार देर रात को करीब 15 बदमाश हथियारों के साथ फैक्टरी में घुसे। बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब तीन क्विंटल कॉपर क्वाइल ले गए। जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। फैक्टरी के मालिक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed