{"_id":"5c2526debdec2257114a9222","slug":"141545938654-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के साथ सब्जी लेने जा रही स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचला, बेटी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के साथ सब्जी लेने जा रही स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचला, बेटी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हांसी रोड स्थित भगवाड़िया गैस एजेंसी के पास ट्रक के नीचे कुचलने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर पीछे बैठी उसकी लड़की दूसरी साइड में जा गिरी और घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हांसी रोड पर हो रहे रोजाना हादसों के विरोध में कॉलोनी के लोगों ने रोष जताया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया बुझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिवाजी कॉलोनी निवासी कंचन कपूर (43) अपनी बेटी अलीशा के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी। जैसे ही वह भगवाड़िया गैस एजेंसी के पास पहुंची, तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला ट्रक के आगे जा गिरी और ट्रक का पहिया महिला के सिर के ऊपर से उतर गया, जबकि उसकी बेटी दूसरी साइड में गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने ओवरलोड व भारी वाहनों के कारण रोजाना हो रहे हादसों पर रोष जताया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।