फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   लूटेरे ने कहा, अंकल पंक्चर हो गया है, फैक्ट्री सुपरीवाइजर ने बाइक रोकी तो 6 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर हुए फरार हो गए बदमाश

लूटेरे ने कहा, अंकल पंक्चर हो गया है, फैक्ट्री सुपरीवाइजर ने बाइक रोकी तो 6 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर हुए फरार हो गए बदमाश

Sun, 08 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
लूटेरे ने कहा, अंकल पंक्चर हो गया है, फैक्ट्री सुपरीवाइजर ने बाइक रोकी तो 6 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर हुए फरार हो गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मीरा घाटी के समीप श्याम नगर में दिनदहाड़े पल्सर बाइक पर सवार दो युवक एक धागा फैक्टरी के सुपरवाइजर को चकमा देकर 6 लाख रुपयों से भरे बैग को लेकर फरार हो गए। बुजुर्ग सुपरवाइजर उन्हें पकड़ने के लिए उनका पीछा भी किया, लेकिन वह भागता हुआ सड़क पर गिर गया और चोटिल हो गया। इस दौरान दोनों आरोपी युवक सेक्टर-4 चौक की ओर फरार हो गए। गनीमत रही कि व्यक्ति ने दो लाख रुपये अपनी जेब में रखे हुए थे, जो बच गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी भी की, लेकिन बदमाशों का फरार होने में कामयाब रहे। हालांकि, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
सुपरवाइजर सुभाष जीटी रोड स्थित एक धागा फैक्टरी में कार्य करता है। फैक्टरी मालिक वीरेंद्र चावला ने बिना किसी सुरक्षा के सुपरवाइजर को आठ लाख रुपये निकलवाने के लिए उसे कुंचपुरा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में पैसे निकलवाने के लिए भेज दिया। जैसे ही सुभाष ने करीब 12 बजे बैंक से आठ लाख रुपये निकलवाए। सुभाष ने 6 लाख रुपये बैग में डाल लिये और दो लाख रुपये अपनी जेब में रख लिये। दो युवक पहले से ही उसकी रेकी कर रहे थे। कुछ देर बाद सुभाष बाइक पर सवार होकर चल पड़ा। इस पर बदमाशों ने पीछे से उसे आवाज, दी अंकल बाइक में पंक्चर हो गया है, जैसे ही उसने बाइक रोकी और टायर चेक किए तो सब कुछ ठीक मिला। इसी दौरान सुभाष सामने की डेयरी से दही लेने लगा तो बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। सुभाष ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन उनको पकड़ नहीं पाया। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल सहित सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंच गई और शहर में चारों ओर नाकाबंदी भी करा दी। लेकिन देर शाम तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी
जब आरोपी कान्हा डेयरी के सामने इस वारदात को अंजाम दे रहे थे तो वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। इनमें आरोपी कैद हो गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है। इसके साथ ही पुलिस ने अन्य क्षेत्र में भी सीसीटीवी फुटेज चेक किए, लेकिन आरोपी मीरा घाटी से वारदात स्थल तक के सीसीटीवी कैमरों में ही नजर आ रहे हैं। पल्सर बाइक चलाने वाले आरोपी ने हेलमेट पहना हुआ था। पुलिस की अलग अलग टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की वारदात होते ही शहर में चारों तरफ नाकेबंदी करा दी गई है। सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है, जिनमें आरोपी नजर आ रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। यदि सुपरीवाइजर इतनी बड़ी लापरवाही न करता तो शायद ही आरोपी इस वारदात को अंजाम दे पाते।
-मोहन लाल, सिटी थाना प्रभारी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed