फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दोस्तों के साथ आवर्धन नहर में नहाने आया जेल वार्डन का इकलौता बेटा डूबा

दोस्तों के साथ आवर्धन नहर में नहाने आया जेल वार्डन का इकलौता बेटा डूबा

Tue, 12 Jun 2018 12:47 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
दोस्तों के साथ आवर्धन नहर में नहाने आया जेल वार्डन का इकलौता बेटा डूबा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। रांवर गांव के समीप आवर्धन नहर में जेल वार्डन का इकलौता बेटा कर्ण विहार निवासी 22 वर्षीय अक्षय डूब गया। अक्षय के दो दोस्त उसे घर से बुलाकर नहर पर लेकर गए थे। सूचना मिलते ही अक्षय के घर में मातम छा गया और परिजन दौड़ते हुए नहर पर पहुंच और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से अक्षय के शव की कई घंटों तक तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों ने अक्षय के दोनों दोस्तों पर उसे डुबाने का आरोप लगाया है क्योंकि अक्षय तैरना जानता था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों ने शिकायत नहीं दी है। अभी शव की तलाश की जा रही है। इसके बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
कर्ण विहार निवासी अक्षय के ताऊ राजिंद्र ने बताया कि अक्षय का पिता रमेश जिला जेल में वार्डन है और बीएसएफ से रिटायर्ड हैं। सोमवार को अक्षय के दो दोस्त अमित व नागेंद्र उसे घर से बुलाकर ले गए थे। जब रमेश ने अक्षय पर फोन किया था तो अक्षय ने बताया कि वह कोचिंग क्लास लेने जा रहा है लेकिन करीब एक घंटे बाद उसके दोस्तों ने बताया कि अक्षय नहर में डूब गया है। लेकिन उन्हें इस बात पर यकीन नहीं है क्योंकि अक्षय को तैरना आता था। मधुबन थाना प्रभारी जनराज ने बताया कि अक्षय के शव की तलाश जारी है अभी मामला दर्ज नहीं किया है, शिकायत आने पर ही मामला दर्ज किया जाएगा। जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दोस्तों के साथ युवक गया था नहाने, नहर मे ंडूबने से हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
निगदू। रविवार शाम को गांव पस्ताना के पास चोरबड़ी सिरसा ब्रांच नहर में डूबे कारसा डोड निवासी पवन कुमार का शव सोमवार सुबह नहर पुल के नीचे से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि कारसा डोड निवासी पवन कुमार (28) वर्षीय रविवार को शाम 5 बजे गांव से ही अपने दोस्त रवि ,शिव व नीरज के साथ पस्ताना गांव के नजदीक सिरसा ब्रांच नहर चोरबड़ी पुल पर नहाने के लिए गए थे। पवन कुमार शादीशुदा था और उसकी डेढ़ साल की एक बेटी है बताया जा रहा है कि जब पवन कुमार ने नहाने के लिए नहर में छलांग लगाई तो वह पानी में ऊपर नहीं आया। कुछ देर बाद साथ आए दोस्तों ने पवन को नहर में ढूंढने के लिए दूर तक पानी में तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं लगा। जिसकी सूचना उन्होंने पवन कुमार के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन व निगदू पुलिस चौंकी के इंजार्च राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। देर रात तक पानी में तलाश करने के बाद पवन का कोई पता नहीं चला। इसके बाद नहर के पानी को बंद करवाया गया। पानी कम होते ही सोमवार सुबह 7 बजे पुलिस कर्मियों ने नहर में पुल के नजदीक पवन कुमार का शव बरामद किया। जांच अधिकारी निगदू पुलिस चौकी के इंजार्च राकेश कुमार ने बताया कि कारसा डोड निवासी पवन कुमार का शव चोरबड़ी नहर के पुल से मिला है। पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed