{"_id":"5af34b7d4f1c1b85028b8ee5","slug":"121525894013-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को पुलिस करती रही गश्त, चोर दुकान की दीवार में सेंधमारी कर ले गए 50 हजार रुपए का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात को पुलिस करती रही गश्त, चोर दुकान की दीवार में सेंधमारी कर ले गए 50 हजार रुपए का सामान
Updated Thu, 10 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी।
शहर में लगातार चोरी की घटनाऐं बढ़ रही हैं और पुलिस सिर्फ चालान काटने तक ही सीमित है। पुलिस द्वारा रोजाना रात को गश्त करने के बावजूद भी शहर में चोरी दो दुकानों में मोबाइल सहित हजारों रुपये के सामान को चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोरी की शिकायत देने के बाद भी कई घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस ने फिलहाल शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुकान के पीछे दीवार में लगाई सेंध
खन्ना कम्यूनिकेशन एवं जनरल स्टोर के संचालक राजेश खन्ना ने बताया कि बीती रात वह दुकान को सही तरह से बंद करके गया था, लेकिन जब सुबह दुकान को खोलकर देखा तो दुकान में सामान बिखरा पड़ा था और काफी सामान गायब था। उसने देखा कि दुकान के पीछे की दीवार टूटी हुई है। राजेश खन्ना ने बताया कि अज्ञात चोर उसकी दुकान से एक लैपटॉप, डिजिटल पेनड्राइव, 10 मेमोरी कार्ड सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि चोरी की सूचना वह खुद सुबह-10 बजे तरावड़ी थाने में देकर आया था, लेकिन साढ़े-3 बजे तक भी कोई पुलिस कर्मचारी मौके पर जांच करने नहीं पहुंचा।
गुरुद्वारा रोड पर मकान से चोरी किए चार मोबाइल
बीती रात अज्ञात चोरों ने गुरुद्वारा रोड पर स्थित एक मकान में घुसकर चार मोबाइल समेत करीब एक हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पालू ने बताया कि वह रात को घर में सो रहा था। अज्ञात चोर रात को उनके घर से चार मोबाइल और रुपये लेकर फरार हो गया। जब वह सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली थी।
विज्ञापन
कमरे से उठाई चाबी, बरामदे से बाइक ले गए चोर
अनुज ने बताया कि सात मई को अज्ञात चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए हैं। उसने बरामदे में बाइक खड़ी की हुई थी। अज्ञात चोरों ने पहले तो कमरे में घुसकर बाइक की चाबी उठाई। इसके बाद वे बरामद में खड़ी बाइक को चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी हुई है।
जल्द पकड़े जाएंगे चोर
बीती रात हुई चोरी की घटना की शिकायत मिल चुकी है। मामले की जांच शुरू कर दी है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ा दी जाएगी।
-संजीव गौड़, थाना प्रभारी तरावड़ी।