फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   युवक पर किये फायर, बाइक लूटकर फरार

युवक पर किये फायर, बाइक लूटकर फरार

Fri, 12 Apr 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
युवक पर किये फायर, बाइक लूटकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। हाइवे पर कोहंड गांव के पास कार में सवार अज्ञात बदमाश ने लूट के इरादे से बाइक सवार युवक पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से कोहंड निवासी 25 वर्षीय मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश मौके पर कार छोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल मनोज के सिर व टांग में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। हाइवे पर फायरिंग और लुट की वारदात से हड़कंप मच गया। वारदात की छानबीन के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस और सीआईए की टीम ने लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अपराध का गढ़ बनते जा रहे घरौंडा इलाके में एक बार फिर हाइवे पर फायरिंग और लूट को घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गया।

वीरवार रात करीब आठ बजे कोहंड निवासी मनोज कुमार अपनी बाइक से गांव की तरफ जा रहा था। हाइवे पर धर्म ढाबे के पास एक बदमाश ने बंदूक के बल पर उससे बाइक छीनने का प्रयास किया। मनोज के विरोध करने पर बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से 25 वर्षीय मनोज कुमार घायल हो गया और बदमाश उसकी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। वारदात के चश्मदीद गांव कैमला निवासी नरेश कुमार ने बताया की सर्विस रोड पर एक बदमाश बाइक सवार युवक के साथ हाथापाई कर रहा था। जब उनके पास जाने की कोशिश की तो बदमाश ने युवक पर गोली चला दी। इतने में बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया। फायरिंग और लुट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जांच के लिए सीआईए की टीम व थाना प्रभारी संदीप कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। फायरिंग की इस घटना में मनोज कुमार के सिर व टांग में गोली लगी है युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके से बरामद की कार को कब्जे में लेकर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed