फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दहेज के खातिर बहू से मारपीट करने व घर से निकालने पर ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज

दहेज के खातिर बहू से मारपीट करने व घर से निकालने पर ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज

Fri, 15 Mar 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
दहेज के खातिर बहू से मारपीट करने व घर से निकालने पर ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मकान बनाने के बहाने बहू से पांच लाख रुपये दहेज मांगने और उसे घर से निकालने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के पिता की शिकायत पर दिल्ली निवासी ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जय भगवान ने बताया कि 29 नवंबर 2009 में उसने अपनी लड़की की शादी दिल्ली के कृष्णा विहार निवासी दया शंकर के साथ की थी। तीन साल बाद लड़की को पैसे के लिये परेशान करना शुरू कर दिया। मकान बनाने के बहाने से 15 लाख एक बार फिर 1.20 लाख, एक बार 80 हजार रुपये मांगे। इसके बाद फिर से मकान बनाने के बहाने पांच लाख रुपये लड़की का पति, सास, ससुर मांगने लगे। लड़की ने मना कर किया तो पहले मानसिक तनाव दिया तब भी लड़की नहीं मानी तो 12 अक्तूबर 2018 को दामाद दया शंकर, सास शारदा देवी सुसर कैलाश चंद ने लड़की को मारपीट कर घर से धक्के मार कर घर से बाहर निकाल दिया। लड़की के पास 35 लाख रुपये के गहने सब छीन लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed