{"_id":"5c17f9e3bdec2256b06ee880","slug":"11545075171-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलोग्राम अफीम के साथ तीन आरोपियों को किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक किलोग्राम अफीम के साथ तीन आरोपियों को किया काबू
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पुलिस की क्राइम यूनिट सीआईए-1 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर काछवा रोड नहर पुल से तीन आरोपियों को एक किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए-1 के इंचार्ज इंस्पेक्टर दीपेंद्र राणा ने बताया कि उन्हें नशा तस्करों के बारे में सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने एएसआई महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक टीम का गठन कर काछवा रोड स्थित नहर पुल पर भेजा। टीम ने योजना बनाकर आरोपी अपविंद्र उर्फ सोनू वासी गांव बालू थाना निसिंग जिला करनाल, राजेश वासी गांव अंजनी जिला बरेली उपरप्रदेश और चारत गांव अंजनी जिला बरेली उ.प्र. को गिरफ्तार कर लिया और आरोपियों से एक किलोग्राम अफीम बरामद की।