फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   होटल मालिक की पत्नी रात को बेटी के साथ गई थी मायके, चोर ले गए लाखों रुपए का सामान

होटल मालिक की पत्नी रात को बेटी के साथ गई थी मायके, चोर ले गए लाखों रुपए का सामान

Sun, 02 Sep 2018 01:17 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
होटल मालिक की पत्नी रात को बेटी के साथ गई थी मायके, चोर ले गए लाखों रुपए का सामान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-14 स्थित होटल मालिक के मकान से शुक्रवार रात चोर 45 हजार रुपये कैश और लाखों रुपये का सामान ले गए। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर भी ले गए। चोरों ने बड़े आराम से घर को खंगाला है। फ्रिज से देसी घी, फल, जैम भी ले गए। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
होटल मालिक की पत्नी सिरथ ग्रोवर अपनी बेटी के साथ सेक्टर-7 स्थित मायके गई हुई थी। घर की मालकिन सिरथ ने बताया कि उनके पति हेमंत ग्रोवर का होटल गोवा में होटल है। शुक्रवार को हेमंत किसी काम से घर से गया हुआ था, इसलिए रात को वह अपनी बेटी के मायके चली गई। शनिवार सुबह करीब नौ बजे पड़ोसी का फोन आया कि उनके घर के ताले टूटे हैं। वह घर आईं तो मेन गेट को छोड़कर सभी ताले टूटे थे और घर से तीन एलईडी, दो पंखे, घर का सामान, एक लॉकर जिसमें करीब 45 हजार रुपये कैश था आदि सामान ले गए।
विज्ञापन


जून में चोरी हुई थी तो लगवाए थे सीसीटीवी कैमरे
सिरथ ने बताया कि जून में भी घर से चोर सोने के गहने, कैश सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इसलिए उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। लेकिन चोर सीसीटीवी कैमरे तोड़कर डीवीआर भी साथ ले गए। गहने चोरी न हों इसलिए उन्होंने सभी गहने बैंक में लॉकर में रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed